‘असममें दाढी, टोपी और लुंगीवालोंका शासन होगा – बदरुद्दीन अजमलके बेटेने अलापा ‘बुर्का’ और ‘इस्लामी टोपी’का राग
०२ अप्रैल, २०२१
असममें कांग्रेसके सहयोगी बदरुद्दीन अजमलके ‘ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट’ प्रमुखके बेटे अब्दुर रहीम अजमलने कहा है कि वे दाढी, टोपी और लुंगी पहननेवाले लोगोंकी ‘सरकार’ बनाएंगे । असमके बभनीपुरमें एक चुनावी सभाको सम्बोधित करते हुए ऐसा वक्तव्य दिया ।
उल्लेखनीय है कि राज्यमें दाढी, टोपी और ‘बुर्का’ बांग्लादेशी घुसपैठियोंकी ओर संकेत करता है । असमके मुसलमान ऐसी पोशाकोंसे ‘पहचाने’ नहीं जाते । वह असमियोंकी भांति ही रहते हैं । ऐसेमें अब्दुर रहीम बता रहे हैं कि कांग्रेसके नेतृत्ववाला गठबन्धन यदि सत्तामें आया तो वे बांग्लादेशी घुसपैठियोंके लिए कार्य करेंगे ।
जो दल सार्वजनिक रूपसे अपने घातक मन्तव्यको प्रकट कर रहा है तो यदि वह सत्तामें आ गया तो क्या नहीं करेगा ? तथापि वे ऐसा वक्तव्य देते हैं; क्योंकि उन्हें मुसलमानोंके मत मिलनेका विश्वास है । यही विश्वास यदि राजनेताओंको हिन्दुओंके लिए हो जाए तो वे वीर सावरकरजीके अनुसार ‘कोट’के ऊपर जनेऊ पहनकर घूमेंगे और ऐसा होना आरम्भ भी हो चुका है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply