अगस्त २, २०१८
भारत एवं पाकिस्तान सीमापर प्रत्येक शाम राष्ट्रीय ध्वजोंको उतारनेका कार्यक्रम ‘बीटिंग द रीट्रीट’ समारोह आयोजित किया जाता है । समारोहमें भारतकी ओरसे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाककी ओरसे पाकिस्तान सुरक्षा बल भाग लेते हैं । भारत एवं पाकिस्तानके मध्य अटारी-वाघा सीमापर नए फाटक लगाए जाएंगे, जहांसे दोनों ओरके लोग प्रत्येक शाम होने वाले झण्डा उतारनेके समारोहको और अच्छी प्रकारसे देख सकेंगे । वाघा सीमापर इस माहके अन्ततक ये द्वार लगा दिए जाएंगे और इससे दोनों ओरके दर्शक और अच्छी प्रकारसे इस कार्यक्रमको देख सकेंगे ।
बी.एस.एफके उपमहानिरीक्षक आर.एस. कटारियाने आज बताया कि राष्ट्रीय राजधानीमें बी.एस.एफ. एवं पाकिस्तान सुरक्षा बलकी महानिदेशक स्तरकी बैठकमें नया द्वार (फाटक) लगानेका निर्णय लिया गया । बी.एस.एफ.के एक अधिकारीने बताया कि नूतन द्वारकी बनावट (डिजाइन) इस प्रकारका होगा, जिससे दोनों ओरसे लोग द्वार बन्द रहनेके पश्चात भी इस विहंगम दृश्यको देख सकेंगे । भारतकी ओर बने नूतन यू-आकारके गलियारेका भी शीघ्र उद्घाटन होगा । लगभग ३३ कोटि रुपयोंसे बने इस गलियारेमें २५००० लोग बैठ सकेंगे !
स्रोत : केपीडी न्यूज
Leave a Reply