शासकीय बंदीमें धर्मग्रन्थ पढकर समय का सदुपयोग करें !


कोरोना महामारीके कारण लगाये गए इस राष्ट्रव्यापी शासकीय बंदीमें अधिकांश लोग कह रहे हैं कि हम घरमें रहते-रहते बोर हो गए हैं और समझमें नहीं आ रहा है कि हम क्या करें जिससे हमारा समय व्यतीत हो ! वस्तुत: हमारे हिन्दू धर्ममें इतने धर्मग्रन्थ हैं कि कोई मात्र एक बार भी सभीको पढना चाहे तो भी एक जन्म कम पडेगा ! किन्तु साधना व धर्मपालनके अभावके कारण व इस सोशल मीडियाके मोहके कारण आज लोगोंकी वृत्ति इतनी बहिर्मुख हो गयी है कि उन्हें धर्मग्रन्थको पढनेमें रुचि ही नहीं है ! अन्यथा आज सभी इस उपलब्ध समयका लाभ उठाकर ज्ञानार्जन कर रहे होते ! आजकल अंतर्जालपर अनेक धर्मग्रन्थोंके भिन्न भाषाओँमें पीडीएफ धरिकाएं भी उपलब्ध हैं, इतनी सुविधा तो कभी थी भी नहीं !


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution