केरलमें जय श्रीरामके फलक लगानेपर भाजपा कार्यकर्ताओंपर प्रविष्ट की गई प्राथमिकी 


१८ दिसम्बर, २०२०
   केरलमें फलक (बैनर) लगानेवाले भाजपा कार्यकर्ताओंपर प्रकरण प्रविष्ट किया गया है । इस फलकपर ‘जय श्रीराम’ लिखा गया था । स्थानीय निकायोंके चुनावमें विजय प्राप्तिपर भाजपाके यह फलक नगरपालिकाके कार्यालयपर लगाए गए थे ।
   पलक्कड नगर पालिकाके सचिव बालारामने पुलिसमें इसका परिवाद किया कि भाजपाद्वारा साम्प्रदायिक सौहार्दको बिगाडनेका प्रयास किया जा रहा है । इस फलकपर मलयालम भाषामें ‘जय श्रीराम’ लिखा हुआ था और ऊपरी भागमें शिवाजीका चित्र बनाया गया था । एक अन्य फलकपर प्रधानमन्त्रीके चित्रके नीचे वन्दे मातरम लिखा पाया गया ।
    ‘सोशल मीडिया’पर कटाक्ष करते हुए कहा गया, “जय श्रीराम लिखे फलकपर पुलिस प्रकरण प्रविष्ट करती है और ममता बनर्जी कहती है कि जय श्रीराम बोला तो खाल खेंच लूंगी, सेक्युलरिज्म जिन्दाबाद ।”
   विपक्षी कांग्रेसने इसे अवैध बताया और सभी कार्यकर्ताओंपर प्रकरण प्रविष्ट करनेकी मांग की । भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णदासने इन सभी आरोपोंको निरस्त करते हुए कहा कि दलके नेतृत्वको इसकी कोई जानकारी नहीं है । जानकारी मिलते ही फलक हटवा दिए गए थे ।
   वामपन्थी शासित केरलमें रामका नाम लेना मना है । अभी जय श्रीराम बोलनेपर अभियोग प्रविष्ट किया गया है, कलको यदि केरलसे हिन्दुओंके मन्दिरोंको और हिन्दुओंको भी बाहर कर दिया जाए, तो कोई बडी बात नहीं होगी; अतः हिन्दुओ, ऐसा होने से पूर्व जागो !
– सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution