जम्मू-कश्मीरमें सुरक्षा बलोंने पांच आतंकियोंको मार गिराया !


अक्तूबर १९, २०१८

जम्मू कश्मीरमें आतंकवादियोंके साथ दो भिन्न-भिन्न मुठभेडमें सुरक्षा बलोंने पांच आतंकियोंको मार गिराया । बारामूलामें शुक्रवार, १९ अक्तूबरको सुरक्षा बलोंके साथ मुठभेडमें दो आतंकवादी मारे गए ! अधिकारीने बताया कि घटनास्थलसे कुछ शस्त्र (हथियार) और विस्फोटक मिले हैं ! एक पुलिस अधिकारीने बताया कि वाहनमें यात्रा कर रहे आतंकवादियोंको करालहारमें रुकनेके लिए कहा गया; लेकिन उन्होंने सुरक्षा बलोंपर गोली चला दी ! उन्होंने बताया कि कार्यवाहीमें दोनों आतंकवादी मारे गए । पुलिसके एक अधिकारीने कहा, “मृत आतंकवादियोंसे एक ‘एके-४७’ राइफल व दो पिस्तौलें मिली हैं ! सेनाके उच्च अधिकारीने बताया कि इस समाचारके पश्चात सेना चौकन्ना है ।

जम्मू-कश्मीरकी ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगरमें सावधानीके लिए लगाई गई निषेधाज्ञा (कर्फ्यू) जैसे प्रतिबन्ध शहर-ए-खास तथा सिविल लाइन क्षेत्र दूसरे दिवसभी जारी रहीं । जुम्मेकी नमाजके पश्चात प्रदर्शनको रोकनेके लिए इन्हें लगाया गया था । पुराने शहरके करालखुद थाना क्षेत्रके कुछ भागों तथा सिविल लाइनके मैसूमामें भी प्रतिबन्ध जारी रहे । सुरक्षा बल तथा राज्य पुलिसके जवान लोगोंको घरोंमें रहनेका निर्देश दे रहे हैं; क्योंकि शुक्रवार, १९ अक्तूबरको प्रातः ही इन क्षेत्रोंमें निषेधाज्ञा (कर्फ्यू) लगा दी गई थी ।
अभेद्य (बुलेटप्रूफ) जैकेट पहने तथा स्वचालित शस्त्र लिए सैकडों पुलिसकर्मी तथा सुरक्षा बलोंके जवान इन क्षेत्रोंमें गश्त कर रहे हैं । पुराने श्रीनगरमें बुधवार, १७ अक्तूबरको सुरक्षा बलोंके साथ मुठभेडमें ‘लश्कर-ए-तैयबा’का शीर्ष अधिकारी मेहराजुद्दीन बांगरू तीन आतंकवादियोंके साथ मारा गया था ।

“आतंकपोषित पाकिस्तानके कुकर्मोंको असफल करने वाले, राष्ट्रधर्मी भारतीय सेनाके इस अदम्य साहसको हम नमन करते हैं ”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ


स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution