मध्यप्रदेशमें कांग्रेसके आते ही हत्याओंका प्रकरण आरम्भ, भाजपाके एक और नेताकी सिर कुचलकर की हत्या !


जनवरी २०, २०१९
   
मध्य प्रदेशमें बडवानी जनपदके बलवाडीमें रविवार, २० जनवरी प्रातः बीजेपी मण्डल अध्यक्ष मनोज ठाकरेकी हत्या कर दी गई है ! बीजेपी नेताकी सिर कुचलकर हत्या की गई है, जिसका समाचार आते ही क्षेत्रमें भय फैल गया है । मिली सूचनानुसार बलवाडीके भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोज ठाकरे रविवार प्रातः पांच बचेके लगभग प्रातः सैरपर निकले थे । इसी मध्य मनोज ठाकरेपर अज्ञात आरोपियोंने आक्रमण कर दिया ।

मध्य प्रदेशमें एकके पश्चात एक बीजेपी नेताओंकी हो रही हत्यासे कार्यकर्ता अत्यधिक आक्रोशित हैं ।
मनोज ठाकरेकी हत्याकी सूचना मिलनेके साथ घटनास्थलपर पहुंची पुलिसने स्थलको सील कर दिया है और शवको अधिकारीमें लेकर जांचके लिए भेज दिया है. पुलिसके अनुसार अभीतक आरोपियोंका कुछ ज्ञात नहीं हो पाया है । पुलिस आस-पासके लोगोंसे पूछताछ भी कर रही है ।

भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे, पूर्व पशुपालन मन्त्री अंतर सिंहके निकटवर्ती माने जाते थे । ठाकरे कि हत्याके पश्चात घटनास्थलपर लोगोंकी भीड एकत्र हो गई, जिसके कारण अत्यधिक संघषके पश्चातूू पुलिसने रिक्त कराया । पुलिसने प्रकरण प्रविष्ट कर लिया है और अपराधियोंकी खोजमें जुट गई है ।

 

“कुछ दिवस पूर्व ही भाजपाके एक नेताकी हत्या हुई थी और आज एक अन्य नेताकी ! कांग्रेस शासनके आते ही भाजपा नेताओंकी हत्या मात्र एक संयोग नहीं हो सकता है । केन्द्र शासन इसपर कडी कार्यवाही करे व अपने कार्यकर्ताओं व हिन्दुवादी नेताओंकी सुरक्षा सुनिश्चित करें !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

 

स्रोत : न्यूज १८



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution