श्रीनगरके बटमालूमें दो आतंकी पकडे गए; भिडन्तमें एक जवान हुतात्मा, ५ चोटिल


अगस्त १२, २०१८

जम्मू-कश्मीरमें बटमालूके देयेरवानीमें रविवारको भिडन्तमें दो आतंकी पकडे गए । आतंकियोंकी ओरसे की गई गोलीबारीमें विशेष अभियान दलका (एसओजी) एक पुलिसकर्मी हुतात्मा हो गया । वहीं, सुरक्षाबलोंके ५ जवान भी चोटिल हो गए ।

एडीजीपी मुनीर खानने बताया, “क्षेत्रमें ५ आतंकियोंके छिपे होनेकी गुप्त सूचना मिलनेके पश्चात यहां अन्वेषण आरम्भ किया गया था । आतंकियोंकी ओरसे गोलीबारी होनेके पश्चात यह अभियान भिडन्तमें बदल गया । प्रत्युत्तरमें दो आतंकी चोटिल भी हुए; लेकिन वे भागनेमें सफल हो गए, जबकि दो आतंकियोंको पकड लिया गया है । उनसे पूछताछ की गई । भागे हुए आतंकियोंकी खोज की जा रही है ।” उधर, बडगामके तोसा मैदानमें रविवारको विस्फोट हो गया । इसमें तीन लोगोंके चोटिल होनेका समाचार है । यद्यपि, अभी विस्फोटका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है ।
गत सप्ताह जम्मूके गांधी नगरसे एक आतंकी बन्दी बनाया गया था । उसके पाससे आठ हथ गोले और ६० सहस्त्र रुपए मिले थे । आशंका जताई गई थी कि आतंकी इस विस्फोटकका स्वतन्त्रता दिवस समारोहमें प्रयोग करना चाहते थे । गुप्तचर जांच विभागोंने इसके पश्चात ही देशभरमें चेतावनी जारी कर दी थी ।

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution