बसमें हथगोला देख हाथमें लेकर कूदा सैनिक, २० की प्राणरक्षा कर स्वयं हुतात्मा हुआ !


अक्तूबर २२, २०१८

कर्नाटकके बेलागावीके रहने वाले एक सैनिकने अदम्य साहसका प्रदर्शन करते हुए अपने प्राण देकर २० लोगोंकी प्राणरक्षा की । उमेश हेलावार बेलागावीके गोककके रहने वाले थे । ‘सीआरपीएफ’में कार्यरत उमेश मणिपुरके इम्फालमें कार्यरत थे । वह एक वाहनमें यात्रा कर रहे थे, जब उन्होंने एक हथगोला (ग्रेनेड) पडा देखा । उमेशने साहस दिखाते हुए बम हाथमें उठाया और बससे कूद गए ! उनके कूदते ही बम विस्फोट गया और वह हुतात्मा (शहीद) हो गए ।
उनके इस साहसके कारणसे बसमें २० लोगोंकी प्राणरक्षा हुई । उमेशका पार्थिव शरीर शीघ्र ही उनके पैतृक गांव गोकक लाया जाएगा । उमेशके पिता कर्नाटक परिवहनमें बस चालक हैं । पिताके अतिरिक्त उनके कुटुम्बमें मां और दो भाई हैं । गोकक तहसीलदार जीएस मलागीने बताया कि उमेशका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मानके साथ किया जाएगा । यद्यपि गोककके लोगोंकी मांग है कि उमेशका अंतिम संस्कार किसी सरकारी भूमिपर किया जाए और सरकार उनकी मूर्ति अथवा शहीद स्मारक बनवाए । सैकडों प्रदर्शनकारियोंने इन मांगोंको लेकर तहसीलदार कार्यालयपर प्रदर्शन किया । कुछ बदमाशोंने पत्थरबाजी भी की, जिसके पश्चात्  पुलिसने लाठी चलाकर दो बदमाशोंको बन्दी बना लिया । तहसीलदारने बादमें आश्वासन दिया कि उनकी मांगें मानी जाएंगी, तब जाकर आक्रोशित गांववाले माने ।
“सैनिकके इस अदम्य साहस व समर्पणको हम प्रणाम करते हैं ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : नभाटा



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution