गृह मन्त्री बोले, बांग्लादेशसे लगती बंगाल, असमकी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बन्द होगी; बंगालमें मां, माटी और मानुष असुरक्षित !!


जनवरी २, २०१९


केन्द्रीय गृह मन्त्री राजनाथ सिंहने शनिवार, २ फरवरीको कहा कि केन्द्र शासन बांग्लादेशसे लगती पश्चिम बंगाल और असमकी अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओंको बन्द करनेके लिए तकनीकका प्रयोग करेगी । सिंहने यहां अलीपुरद्वार जनपदमें एक रैलीको सम्बोधित करते हुए आरोप लगाया कि बांग्लादेशी अवैध ढंगसे पश्चिम बंगालमें घुस रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि केन्द्रने पश्चिम बंगाल शासनसे बांग्लादेशके साथ लगती सीमाको बन्द करनेके लिए बाड लगानेके लिए भूमि मांगी थी; परन्तु राज्य शासनने अभी भूमि नहीं दी है ।

सिंहने कहा, ”अब हमने बांग्लादेशसे लगती दोनों अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओंको ‘व्यापक एकीकृत सीमा प्रबन्धन प्रणाली’केद्वारा बन्द करनेके लिए तकनीकका प्रयोग करनेका निर्णय किया है । यह पग घुसपैठ रोकनेके साथ ही तस्करीको भी रोकेगा तथा पश्चिम बंगालके जनसांख्यिकीय परिदृश्य परिवर्तितके लिए देशकी सुरक्षाको सुनिश्चित करेगा । सबसे अधिक हिंसा पश्चिम बंगालमें हुई है । उनके शासनमें मां, माटी और मानुष कोई सुरक्षित नहीं है ।

गृह मन्त्रीने कहा कि राज्यमें लगभग १०० भाजपा कार्यकर्ताओंकी हत्या की गई है और इसमें संलिप्ततावाले किसी भी व्यक्तिको छोडा नहीं जाएगा ।

उन्होंने कहा, ”पश्चिम बंगालमें राजनीतिक हिंसा समाप्त होनी चाहिए और इसके लिए बंगालमें २०२१ में भाजपाका मुख्यमन्त्री होना चाहिए ।

“राजनाथ सिंह तनिक देरीसे जागे; परन्तु जागे और स्वीकार किया कि बांग्लादेशी आतंकी व धर्मान्ध हिन्दुओंका नरसंहार कर रहे हैं ! केन्द्र शासनके पास समस्त शक्तियां है तो देशकी सुरक्षाको ताकपर रखकर एक राज्यके मुख्यमन्त्रीकी प्रतिक्षा क्यों की गई ? यह हिन्दुओंके मनमें अवश्य ही शंका निर्माण करता है । अब भी केन्द्र जागे और राष्ट्रकी दृष्टिसे उचित निर्णय लें; क्योंकि जब धर्मान्ध बंगालकी भूमिसे बाहर होंगें तभी वहां मां, माटी और मानुष सुरक्षित होंगें ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : लाइव हिदुस्तान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution