चुनाव आयोगद्वारा आचार संहिताके उल्लंघनको लेकर बंगालकी मुख्यमन्त्री ममता बनर्जीको ‘नोटिस’ जारी
०८ अप्रैल, २०२१
बंगालकी मुख्यमन्त्री ममता बनर्जीद्वारा प्रदेशके मुसलमानोंसे विनतीकर अपने राजनीतिक दलके पक्षमें मतदान करनेकी बात कहनेपर चुनाव आयोगने ममता बनर्जीपर आचार संहिताके उल्लंघन अन्तर्गत ‘नोटिस’ जारी करते हुए उत्तर मांगा है । समाचारके अनुसार भाजपाके राजनेता व केंद्रीय मन्त्री मुख्तार अब्बास नकवीके नेतृत्वमें भाजपा प्रतिनिधिमण्डलने गत मंगलवार ६ अप्रैलको चुनाव आयोगसे मिलकर ममता बनर्जीके विरुद्ध परिवाद किया था । भाजपाने अपने परिवादमें कहा था कि ममता बनर्जी चुनाव प्रचारके मध्य मुसलमान मतदाताओंसे एकजुट होकर ‘टीएमसी’के हितमें मत डालनेकी विनती कर रही थी । इसीके सन्दर्भमें चुनाव आयोगने यह कार्यवाही की है ।
समाचार स्पष्ट करता है कि येन केन प्रकारेण सत्ताके लोभी राजनेता उसे प्राप्त करने हेतु प्रयासरत हैं । जो अपनी इच्छाओंको राष्ट्रकी इच्छाओंसे सर्वोपरि समझें, ऐसे राजनेता राष्ट्रहितमें कदापि कार्य नहीं कर सकते; क्योंकि यह अपने स्वार्थको सदा सर्वोपरि समझते हैं । ऐसे राजनेताओंका पूर्णतः बहिष्कार करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply