‘एनसीइआरटी’की पुस्तकमें भाजपाको बताया हिन्दुत्व कार्यसूची वाला दल, गोधरा-अयोध्याका भी वर्णन


जुलाई ३, २०१८

मध्य प्रदेशमें १२वीं कक्षामें पढाई जा रही राजनीति शास्त्रकी पुस्तकमें भाजपाको हिन्दुत्व कार्यसूची वाला दल बताया गया है । इसके पश्चात मध्यप्रदेशकी राजनीतिमें अस्थिरता आ गई है ।

पुस्तकमें लिखा है कि भाजपा हिन्दुत्व कार्यसूची वाला दल है । उसमें यह भी लिखा है कि गोधरामें मुसलमानोंके विरुद्ध हिंसा हुई ! गोधरामें हिंसाका ताण्डव एक माह तक चला और उस हिंसामें ११०० मृतकोंमें अधिकतर मुसलमान थे ! इतना ही नहीं यह भी लिखा है कि गोधरा हिंसाके समय तत्कालीन प्रधानमन्त्री अटल बिहारी बाजपेयीने गुजरात सरकारको ‘राजधर्म’ निभानेकी भी सीख दी । इसके पश्चात ‘मानवाधिकार आयोग’ने गुजरात शासनकी आलोचना भी की थी । पुस्तकमें लिखा है कि अधिकतर दल भाजपाकी हिन्दुत्व विचारधारासे सहमत नहीं हैं । भाजपाने ‘अयोध्या विवाद’को चुनावी मुद्दा बनाया ।

इसमें कांग्रेसका वर्णन भी किया गया है, जिसमें लिखा है कि देशमें लम्बे समयतक कांग्रेसके प्रभुत्वका समय रहा है । गुटबाजी कांग्रेसकी दुर्बलता नहीं शक्ति बनी ! कांग्रेस स्वतन्त्रताके पश्चात प्रत्येक मतदानमें आगे रही और राजनीतिके एक कालखण्डको ‘कांग्रेस प्रणाली’ कहा जाता है । इसके पश्चात इस प्रकरणपर कोहराम मच गया ! इसपर कांग्रेस समाचार विभागके प्रभारी मानक अग्रवालने कहा कि ‘एनसीईआरटी’में जो इतिहास पढाया जा रहा है, उसमें सम्पूर्ण बातें सही लिखी हैं; लेकिन उनका कहना है कि भाजपाको हिन्दुत्ववादी दल बताने वाली पंक्तिको हटाया जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि समाजमें वैमनस्य फैले; इसलिए वे विनती करेंगे कि इस तथ्यको पाठ्यक्रमसे हटा दिया जाए; यद्यपि इस प्रकरणपर अभीतक भाजपासे कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है ।

स्रोत : न्यूज18इण्डिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution