दिसम्बर १२, २०१८
छत्तीसगढमें भाजपाको सबसे बडी पराजयका मुख देखना पडा है । राजस्थानमें भाजपाकी स्थिति इतनी बुरी नहीं हुई, जिसका अनुमान था, परन्तु राजस्थानमें भी सत्ता निकल गयी है । मध्य प्रदेशमें प्रतिस्पर्धा समान रही है । वहीं छत्तीसगढमें भाजपाकी पराजय और कांग्रेसकी विजयसे नक्सली प्रसन्न हैं और पाकिस्तानमें भी खुशियां मनाई जा रही हैं !!
पाकिस्तानी समाचार माध्यमोंमें कांग्रेसकी विजयको लेकर उत्सव मनाया जा रहा है । इसे मोदीकी पराजय बताते हुए पाक मीडिया बीजेपीपर खूब कीचड उछालनेमें लगा हुआ है । पाक आतंकी भी काफी प्रसन्न है । राजस्थान पाकिस्तानके साथ सीमा साझा करता है, ऐसेमें आतंकी संगठनों भी प्रसन्न है ।
कुछ ही समय पहले ये बात सामने आयी थी कि राजस्थानमें सीमाके निकटके क्षेत्रोंमें अवैध मस्जिदें बनाकर वहां आतंकियोंको आश्रय दिया जा रहा था, जिसके पश्चात राजस्थान शासनने कार्यवाही की थी । कहा जा रहा था कि आतंकियोंका षडयन्त्र था कि सीमावर्ती क्षेत्रोंमें अवैध मस्जिदोंमें भारी मात्रामें विस्फोटक छिपा कर रखेंगे और भारतमें विस्फोट करेंगे ।
अब पाक आतंकी कांग्रेसकी विजयसे काफी प्रसन्न दिख रहे हैं, कहा जा रहा है कि अब उनके दुष्कृत्योंके विरुद्ध राजस्थान शासन कार्यवाही नहीं करेगी और भारत जो कि मोदीराजमें आतंकी आक्रमणसे सुरक्षित था, अब भारतमें आक्रमण करनेमें आतंकियोंको सरलता होगी ।
स्रोत : भारती न्यूज
Leave a Reply