जून ३०, २०१८
आयकर विभागकी कार्रवाहीमें बीजेपी नेताके यहां कोट्यावधिकी सम्पत्ति नियन्त्रणमें ली है । आयकर विभागने बीजेपी नेताके नोएडा, गाजियाबाद और मोदीनगरके स्थानोंपर कार्रवाहीकी थी । यह कार्रवाही आयसे अधिक सम्पत्तिकी गुप्त सूचना मिलनेके पश्चात की गई है । आयकर विभागने बीजेपी नेताके अतिरिक्त कई दूसरे प्रसिद्ध व्यक्तियोंके यहां भी कार्रवाही की है । इनमें एक चिकित्सक, एक ‘पेट्रोल पम्प’ अधिकारी भी सम्मिलित है । आयकर विभागके अनुसार दो दिनकी कार्रवाहीमें कुल ५० कोटिकी सम्पत्तिका प्रकाट्य हुआ है । इसमें भू सम्पत्ति, और आभूषण भी सम्मिलित है । आयकर विभागने कुल एक कोटिके आभूषण और रूपये अधिकारमें लिए है ।
विवरणके अनुसार यह कार्रवाही गुरुवार (२८ जून) सुबहसे ही चल रही थी । आयकर विभागने मोदीनगर क्षेत्रमें बीजेपी नेताके यहां ३० घण्टोंतक लिखितपत्रोंको देखा । इसके पश्चात इन सम्पत्तियोंका प्रकटीकरण हुआ । बीजेपी नेताके घर कार्रवाईमें पता चला है कि इस नेताकी एक महिला मित्र भी है, जिसके नामसे कई सदनिका (फ्लैट) और भूखण्ड पंजीकृत हैं । सूत्रोंके अनुसार बीजेपीका यह नेता २०१२ में विधानसभाका मतदानमें भी भाग ले चुका है । कार्रवाईके समय इसके दो उद्योगोंसे भी लिखितपत्र (दस्तावेज) अधिकारमें लिए गए हैं । इसके नोएडामें भी उद्योग हैं, आयकर विभाग इसकी भी जांच कर रहा है । आयकर विभागने प्राप्त लिखितपत्रोंके आधारपर इन लोगोंसे आयका ब्यौरा मांगा है । आयकर सूत्रोंके अनुसार यहांपर कई लोगोंने कर चोरीकी है !
स्रोत : जनसत्ता
Leave a Reply