जुलाई ७, २०१८
केरलके भाजपा नेताने एक प्रतिष्ठित मलयालम लेखकको चेतावनी दी है कि उसे पीटा जाएगा, यदि उसने प्रधानमन्त्री मोदीके सम्बन्धमें आपत्तिजनक कथन कहे । भाजपा नेताने लेखकके विरुद्ध पुलिसमें परिवाद किया है । पॉल जकारिया केरलके रहने वाले प्रसिद्ध लघु कथा लेखक और उपन्यासकार हैं । उनपर आक्षेप है कि उन्होंने कथित रूपसे पालक्कड प्रान्तमें आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रममें प्रधानमन्त्रीको हत्यारा कहा था ।
बताया गया कि पॉल जकारिया प्रसिद्ध लेखक और कार्टूनिस्ट ओवी विजयनके सम्मानमें आयोजित कार्यक्रममें बोल रहे थे । उन्होंने कथित रूपसे यह भी कहा कि विजयनके मनमें नर्म हिन्दुत्वके लिए स्थान है, जबकि इसका वहां उपस्थित विजयनके कुटुम्बने विरोध किया था । जकारियाके कथनने भाजपाके राज्य सचिव बी गोपालकृष्णनके क्रोधको प्रदिप्त कर दिया है । गोपालकृष्णनने लेखकको चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्होंने प्रधानमन्त्री मोदीका उपहास करना ऐसे ही जारी रखा तो दल कार्यकर्ता उन्हें पीट भी सकते हैं !
सामूहिक रूपसे सामाचार वाहिनियोंको सम्बोधित करते हुए गोपालकृष्णनने कहा,”हम उन्हें पीटने से पूर्व चेतावनी देना चाहते हैं, यदि उन्होंने प्रधानमन्त्रीको अपशब्द कहे तो वह मारकर खा जाएंगे ! जकारिया विशुद्ध रूपसे साम्प्रदायिक व्यक्ति है । वह मलयालम साहित्यका कलंक है ।” पश्चिमी त्रिशूरके पुलिस स्टेशनने पुष्टि की है कि गोपालकृष्णनने लेखकके विरुद्ध परिवाद दिया है । पुलिस अधिकारियोंने कहा कि अभियोग प्राथमिक जांचके पश्चात ही किया जाएगा !
स्रोत : जनसत्ता
Leave a Reply