भाजपा विधायकने कहा- भगवान राम भी नहीं रोक सकते बलात्कारकी घटनाएं !


जुलाई ८, २०१८

बीजेपी विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंहने विवादित वक्तव्य देते हुए कहा है कि भगवान राम भी बढते बलात्कारकी घटनाओंको नहीं रोक सकते हैं !

समाचार विभाग ‘एएनआई’के अनुसार, उत्तर प्रदेशमें बढती बलात्कारकी घटनाओंको लेकर पूछे गए एक प्रश्नपर विधायकने कहा कि मैं विश्वासके साथ कह सकता हूं कि भगवान राम भी इस प्रकारकी घटनाओंको नहीं रोक सकते हैं । यह प्राकृतिक प्रदूषण है, जिससे कोई भी अछूता नहीं है । उन्होंने कहा, ‘यह लोगोंका उत्तरदायित्व हे कि वे अन्य लोगोंको अपने कुटुम्ब व महिलाओंको बहनोंकी भांति समझें । हम इसे केवल मूल्योंके माध्यमसे नियन्त्रितकर सकते हैं, संविधानसे नहीं !

वहीं, इससे पूर्व सुरेन्द्र सिंह कई अन्य वक्तव्योंको लेकर भी विवादोंमें रह चुके हैं । उन्होंने बलात्कारकी बढती घटनाओंका कारण.आधुनिक चलभाष (स्मार्टफोन्स) और माता-पिताको उत्तरदायी बताया था ।

स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution