जुलाई २०, २०१८
महिला हॉकी विश्व कप २१ जुलाईसे लन्दनमें आयोजित होने जा रहा है, जिसके लिए भारतीय दल लन्दन पहुंच चुका है । विश्व कपके आरम्भसे पूर्व ही एफआईएचकी (अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ) बडी चूक सामने आ गई है । आयोजकोंने सभी १६ दलोंका मुखियाकी टेम्स नदीके किनारे राष्ट्रीय ध्वजके समक्ष खडे कर पुरस्कार संग चित्र लिए । इनमें भारतीय ध्वजमें अशोक चक्र नहीं था, जिसे देश भारतीय भडक उठे ।
बता दें कि भारतीय दल २१ जुलाईको मेजबान इंग्लैण्डके विरुद्ध खेले जाने वाले पहले मुकाबलेसे विश्व कप मुकाबलोंका आगाज करेगी । गत आठ वर्षोमें यह प्रथम बार हो रहा है कि भारतीय टीम महिला विश्व कपमें भाग लेने जा रही है । इसमें रानी और दीपिकाके अतिरिक्त शेष सभी खिलाडी प्रथम बार विश्वकपमें भाग लेंगी ।
आत्मविश्वाससे भरपूर भारतीय महिला दलकी मुख्य रानीने कहा, “पूरा समूह इस श्रृंखलाके लिए बहुत उत्साहित है । गत वर्ष एशिया कप जीतनेके पश्चात ही हमने इस समयकी प्रतिक्षा की । दलमें लगभग प्रत्येक एक खिलाडीके लिए विश्व कपका यह प्रथम अनुभव होगा ।” इस श्रृंखलाके लिए भारतीय दलको पूल-बीमें सम्मिलित किया गया है । इसमें ओलम्पिक चैम्पियन इंग्लैण्ड, वर्ल्ड नम्बर-७ दल अमेरिका और आयरलैण्ड भी सम्मिलित हैं ।
स्रोत : जनसत्ता
Leave a Reply