भारतने कश्मीरमें आतंकवादकी कमर तोडी, अब २ वर्षसे अधिक जीवित नहीं रह पाते आतंकी: न्यूयॉर्क टाइम्स


अगस्त २, २०१८

अमेरिकाके प्रमुख समाचार-पत्र ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’का (एनवाईटी) कहना है कि भारतीय सेनाके कारण कश्मीरमें आतंकवादकी कमर टूट चुकी है ! यहां आतंकी घटनाओंमें अब कमी देखी जा रही है और आतंकी संगठन भी कम हो गए हैं ! माना जा रहा है कि भारतके दबावमें पाकिस्तान अब आतंकियोंकी पहले जैसी सहायता नहीं कर पा रहा । कश्मीर घाटीमें अब २५० आतंकी ही बचे हैं ! इनकी संख्या २० वर्ष पूर्व १००० से अधिक होती थी ! सुरक्षा बलोंके अभियानका यह परिणाम है कि अब अधिकतर आतंकी कश्मीरमें दो वर्षसे अधिक जीवित नहीं रह पाते । कश्मीर विश्वविद्यालयमें समाजशास्त्रके पूर्व प्राध्यापक रफी बटको उसके आतंकी बननेके पश्चात ४० घण्टेके भीतर मार दिया गया !

न्यूयॉर्क टाइम्सने ‘कश्मीर वॉर गेट्स स्मालर, डर्टियर एण्ड मोर इण्टिमेट’ शीर्षकसे दिए विवरणमें लिखा, ‘‘पाकिस्तानमें हुए राजनीतिक बदलावका प्रभाव कश्मीरपर अवश्य पडेगा । यहां लडाई आदि अल्प होंगी; लेकिन रक्तपात बढनेकी आशंका भी रहेगी । कश्मीर घाटीमें सेनाके ढाई लाखसे अधिक जवान, सीमा सुरक्षा बल और पुलिसकर्मी तैनात हैं ।’’

‘एनवाईटी’ने सैन्य अधिकारियोंके माध्यमसे लिखा- अधिकतर आतंकी स्वचालित शस्त्रोंसे मारे जा रहे हैं । अभी २५० आतंकियोंमें ५० से अधिक पाकिस्तानसे आए हैं ! शेष स्थानीय निवासी हैं, जिन्होंने अब तक घाटी नहीं छोडी । पुलिसकी मानें तो १९९० में कश्मीरी युवा सीमा पार करके सरलतासे पाकिस्तान चले जाते थे । अब ऐसा नहीं है । आतंकियोंको अब गोलाबारीके प्रशिक्षणका स्थान भी नहीं मिल रहा ।

विवरणके अनुसार, “‘कश्मीर भारत और पाकिस्तानके मध्य १९४७ से चल रहा क्षेत्रीय विवाद है, यद्यपि अब यह स्वयं समाप्त होता दिख रहा है । काफी वर्ष पूर्व पाकिस्तानने कश्मीरमें अस्थिरता लानेके लिए सहस्त्रों आतंकियोंको भेजा । इसके लिए काफी रक्तपात हुआ । दोनों देशोंके मध्य तीन बार युद्ध हुए, जिनमें सहस्त्रों लोग मारे गए ! कश्मीर इस समय भी एशियाका सबसे संकटग्रस्त भाग है ।’’

स्रोत : दैनिक भास्कर



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution