सितम्बर १, २०१८
जम्मू-कश्मीरके बान्दीपोरामें सुरक्षाबलोंके साथ भिडन्तमें तीन आतंकी ढेर हो गए । भिडन्तमें एक जवान भी चोटिल हो गया । आतंकियोंके पास काफी मात्रामें शस्त्र व विस्फोटक मिले हैं । आतंकियोंने युद्ध सदृश शस्त्रोंका भण्डार बना रखा था । सुरक्षाबलोंके अनुसार अभियान समाप्त हो चुका है । समाचार विवरणके अनुसार, उत्तर कश्मीरके बान्दीपोरामें शनिवारकी दोपहर सुरक्षाबलोंको आतंकियोके छिपे होनेकी सूचना मिली थी । सूचनाके पश्चात सुरक्षाबलोंने पूरे क्षेत्रको घेर लिया और अन्वेषण अभियान आरम्भ कर दिया । स्वयंको घिरता देख आतंकियोंने सुरक्षाबलोंको लक्ष्य बनाकर गोलीबारी आरम्भ कर दी । इसके उत्तरने सुरक्षाबलोंने भी कार्यवाही की, इस भिडश्तमें तीन आतंकी मारे गए । इसके पश्चात अन्वेषणके समय सुरक्षाबलोंको कुछ ऐसे शस्त्र मिले हैं, जिनका पप्रयोग युद्धमें होता है ।
इससे पूर्व जम्मू-कश्मीरके एक पुलिस अधिकारीने ‘एएनआई’को बताया, “गत दिवस एक स्थानीय पत्रकार आसिफ सुल्तानको बन्दी बनाया गया था । उसकी निशानदेहीपर कई स्थानोंसे सन्दिग्ध सामान पाए गए । उसने आतंकवादियोंके साथ अपनी संलिप्तता स्वीकारकी है, आगेकी जांच जारी है ।
बता दें कि इन दिवसों सुरक्षाबल निरन्तर आतंकियोंके सफाएमें जुटे हैं । प्रायः सुरक्षाबलों और आतंकियोंके मध्य भिडन्त हो रही है । इससे पूर्व गुरुवारको (३० अगस्त) जम्मू-कश्मीरके हाजिन क्षेत्रमें सुरक्षाबलोंने दो आतंकियोंको मार गिराया था । गत बुधवारको (२९ अगस्त) भी सुरक्षाबलोंने अनन्तनागके मुनवर्ड क्षेत्रमें घेरबंदी कर दो आतंकियोंको ढेर कर दिया था । मारे गए आतंकियोंमें एक हिजबुल मुजाहिद्दीनका उच्च अधिकारी अल्ताफ कचरु सम्मिलित था ।
स्रोत : जनसत्ता
Leave a Reply