३ बच्चोंके पिताको ‘दहेज’में नहीं मिले ५ लाख, पत्नीको भ्रमणभाषपर दिया ‘तलाक’ 


३ सिंतबर, २०२१
   भोपालमें ‘दहेज’के ५ लाख धनराशिकी मांगकी पूर्ति न होनेपर, पतिने ३ वर्षसे मायकेमें रह रही पत्नीको भ्रमणभाषपर ‘तीन तलाक’ दे दिया । इसके पश्चात ‘काजी’के पास जाकर, दूसरा ‘निकाह’ करनेकी इच्छा व्यक्त करते हुए, ‘तलाक’ अधिकृत होनेकी सूचना भी मांगी; परन्तु ‘तीन तलाक’ विधानके भयसे ‘काजी’ने कुछ भी उत्तर नहीं दिया ।
 इस्लाम नगरमें रहनेवाली २७ वर्षकी एक युवतीका ‘निकाह’ वर्ष २००९ में टीकमगढ जनपदके काजी मोहल्ला जतारामें रहनेवाले शफीक काजीसे हुआ था । दोनोंके तीन बच्चे भी हैं । शफीक एक भोजनालयमें रसोइया है ।
   युवतीने ‘थाने’में दिए अपने परिवादमें आरोप लगाया है कि गत ३ वर्षसे ससुराल पक्षके लोग उसे ‘दहेज’के लिए पीडित कर रहे हैं । सास और देवर, ‘दहेज’में ५ लाखकी धनराशि और ‘मोटरसाईकिल’की मांग कर रहे है और पति भी उनका साथ देता था । धन न मिलनेपर उसके पतिने उसे भ्रमणभाषपर ही तीन बार ‘तलाक’बोल कर सम्बन्ध समाप्त कर लिया ।
   पुलिसने युवतीके परिवादपर पति शफीक काजी, सास नाजरा बेगम और देवर नफीस काजीके विरुद्ध प्रकरण प्रविष्ट कर लिया है ।
      जिहादी ‘तीन तलाक’ विधान बननेके पश्चात भी उसका पालन नहीं कर रहे है । इसीसे ज्ञात होता है कि शासनको कठोर होना पडेगा, जिससे समाजमें विधानके प्रति भय उत्पन्न हो । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : डू पॉलिटिक्स


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution