मुख्यमन्त्री भूपेश बघेलके पिताने ब्राह्मणोंको बताया परदेसी, कहा इन्हें गंगासे ‘वोल्गा’ भेजेंगे
७ सिंतबर, २०२१
छत्तीसगढके मुख्यमन्त्री भूपेश बघेलके पिता नंदकुमार बघेलने ब्राह्मण समाजको लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है । इसी प्रकरणमें छत्तीसगढ पुलिसने अब उनके विरुद्ध परिवाद प्रविष्ट किया है और उन्हें बन्दी बनाकर कारागृह भेज दिया गया है । समाचारके अनुसार पिछले दिनों लखनऊमें आयोजित एक कार्यक्रमके मध्य भूपेश बघेलके पिता नंदकुमारने ब्राह्मण समाजपर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था “वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा । हम ब्राह्मणोंको गंगासे वोल्गा ( रुसकी एक नदी ) भेजेंगे; क्योंकि वे परदेसी हैं । जिस प्रकारसे अंग्रेज लोग आए और चले गए, उसी प्रकारसे ब्राह्मण लोग या तो सुधर जाएं या गंगासे ‘वोल्गा’ जानेके लिए सज्ज हों ।”
भारतमें हिन्दू एकताका अभाव, ऐसे ही कथित राजनेताओंद्वारा निर्मित किया जाता रहा है और आज भी वे हिन्दुओंको परस्पर लडाने हेतु ऐसे वक्तव्य देते रहते हैं, इनसे सभी हिन्दू सतर्क रहें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply