‘बिहारियोंके पास अधिक बुद्धि नहीं होती’, तमिलनाडुके मन्त्री के एन नेहरू, डीएमकेने प्रशांत किशोरको बनाया था रणनीतिकार
२८ जुलाई, २०२१
तमिलनाडुके नगरपालिका प्रशासन मन्त्री केएन नेहरूने बिहारियोंको लेकर विवादित वक्तव्य दिया है । राज्यकी सत्ताधारी पार्टी ‘द्रविड मुन्नेत्र कडगम नेताने कहा कि बिहारियोंके पास हमारी भांति अधिक बुद्धि नहीं होती । त्रिचीके ‘कलाई अरंगम कन्वेंशन सेंटर’में आयोजित डीएमके एक ‘जीविकोपार्जन शिविर’में उन्होंने ये बातें कहीं । उन्होंने आधिपत्यके साथ कहा कि केन्द्रीय मन्त्री रहते लालू यादवने रेलवेमें बिहारियोंको भर दिया ।
केएन नेहरूने आरोप लगाया कि इससे जो चाकरियां तमिलनाडुवालोंको मिलनेवाली थीं, वो बिहारियोंको मिल गई । बता दें कि तमिलनाडुमें भी बडी संख्यामें बिहार और उत्तर प्रदेशसे श्रमिक जाते हैं । उनके इस वक्तव्यसे इन श्रमिकोंके लिए असुरक्षाका वातावरण उत्पन्न होने और दो राज्योंके मध्य तनाव बढनेकी आशंका प्रकट की जा रही है । केएन नेहरू केन्द्र शासनकी चाकरियोंको लेकर इस प्रकारका वक्तव्य दिया ।
जब अयोग्य लोग राजनीतिमें आते हैं, तब ऐसे ही वक्तव्य देते हैं । दल कोई भी हो; परन्तु तमिलनाडुकी राजनीतिकी धुरी एकतामें अनेकताके विचारपर ही आगे बढती है । तमिलनाडुके राजनीतिज्ञ कभी भाषाई विवाद खडा करते हैं, तो कभी क्षेत्रीयताका विवाद खडा करते हैं । ऐसे लोग एवं उनकी ऐसी विचारधारा देशकी एकता और अखण्डतापर चोटका ही कार्य करेगी । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply