१३ दिसंबर, २०२०
उत्तर प्रदेशमें योगी शासनद्वारा लव जिहाद अन्तर्गत धोखाधडी व धर्म परिवर्तनपर अंकुश लगाने हेतु विधेयकको पारित कर दिया गया है; परन्तु इसके पश्चात भी इससे सम्बन्धित प्रकरणोंमें अभी भी वृद्धि ही दिखाई दे रही है । अब प्रकरण जनपद बिजनौरका है, जहां सोनू बनकर जिहादी अफजालने हिन्दू युवतीको अपने प्रेम जालमें फंसाया तथा उसे अपने साथ भगा ले गया । पीडिताके परिजनने इस प्रकरणमें पुलिस थानेमें अब अभियोग प्रविष्ट करवाया है । समाचार पत्र हिन्दुस्तानके प्रतिवेदनके अनुसार, पीडिताके पिता चण्डीगढमें रहकर रंगाई-पुताईका कार्य करते हैं । वह अपने किसी परिचितके यहां विवाहके कारण घर आए हुए थे, उसी समय ७ सितम्बरको आरोपी अफजाल उनकी पुत्रीको बहलाकर ले भागा ।
पुलिसने प्राथमिकी प्रविष्टकर युवककी खोज आरम्भ कर दी है । पुलिसने युवतीको तो कडी मेहनतके पश्चात ढूंढ लिया; परन्तु अफजाल अभी भी बन्दी नहीं बनाया गया है । वहीं युवतीने अपना वक्तव्य साझा करते हुए कहा उसको भी अफजालके सत्यके विषयमें उसके साथ रहनेके पश्चात ही ज्ञात हुआ । उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेशके नूतन विधेयकके अनुसार, बलपूर्वक धर्म परिवर्तन करनेपर दण्डका प्रावधान किया गया है, जिसमें दोषीको ५ से १० वर्षोंके कारावासका प्रावधान है ।
समाचार स्पष्ट करता है कि जिहादियोंको शासनका कोई भय नहीं है । वे निर्भीक होकर लव जिहाद जैसे कृत्य कर रहे हैं ; अतः अब ऐसे लोगोंको केवल कठोर दण्डके प्रावधानोंद्वारा ही नियन्त्रित किया जा सकता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply