सितम्बर ६, २०१८
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावतने कहा है कि यदि पाकिस्तान आतंकवाद समाप्त करे तो भारतीय सेना भी नीरज चौपडाकी भांति व्यवहार करेगा । बता दें कि एशियन गेम्समें भाला फेंक प्रतियोगितामें गोल्ड मेडल जीतकर नीरज चौपडाने इतिहास रच दिया था और उसके पश्चात उन्होंने इसी प्रतियोगितामें कांस्य पदक जीतने वाले पाकिस्तानी खिलाडी अरशद नदीमके पास जाकर उससे हाथ मिलाया था । नीरज चौपडाका यह चित्र सामाजिक प्रसार माध्यमपर खूब प्रसारित हुई थी और लोगोंने उनकी प्रशंसा भी की थी ।
बुधवारको ‘एशियन गेम्स’में पदक जीतने वाले खिलाडियोंके लिए एक सम्मान समारोहका आयोजन किया गया था, जिसमें सेनाध्यक्ष बिपिन रावत भी सम्मिलित थे । इस समय उन्होंने भारत-पाक सीमापर भी खेल भावनाके प्रदर्शनके प्रश्नपर कहा कि प्राथमिकता उनकी (पाकिस्तान) ओर से होनी चाहिए, उनको आतंकवाद रोकना है, यदि वो आतंकवाद रोकेंगे तो हम भी नीरज चौपडा बन जाएंगे ।
बता दें कि एशियन गेम्समें भारतने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल ६९ पदक जीते हैं, जिसमें १५ गोल्ड, २४ सिल्वर और ३० कांस्य पदक सम्मिलित हैं । इस प्रतियोगितामें सेना से भी जुडे खिलाडी सम्मिलित हुए थे और उन्होंने कुल ११ पदक जीते थे । जनरल बिपिन रावतने कहा कि यह तो केवल आरम्भ था, वास्तविकता तो विश्व २०२० में टोक्योमें होने वाले ओलम्पिकमें देखेगी ।
“बिपिन रावतजीने ठीक कहा है, पाकिस्तान जिस भाषामें समझता है, उसीमें समझाना उचित है” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply