नवम्बर ९, २०१८
कर्नाटकके पूर्व मन्त्री टी बी जयचन्द्रने नोटबंदीके समय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदीके एक वक्तव्यका स्मरण करवाकर विवादको जन्म दे दिया है । मोदीने नोटबंदीके समय दिए एक वक्तव्यमें कहा था कि निर्णयको लागू करनेके लिए उन्हें कुछ दिनोंका समय दिया जाए और यदी उसके पश्चात् भी परेशानी होगी तो लोग उन्हें बीच चौराहेपर जीवित जला सकते हैं ! इसपर बीजेपीने तीखी प्रतिक्रिया दी है ।
जयचंद्रने शुक्रवार, ९ नवम्बरको तुमकुरूमें कहा, “प्रधानमंत्रीने नोटबंदीके पश्चात् चीजोंको ठीक करनेके लिए ५० दिवसोंका समय मांगा था । इस परीक्षामें पास नहीं होनेपर उन्होंने लोगोंसे कहा था कि वे उन्हें जीवित जला सकते है, सम्भवत: उन्हें जीवित जलानेका समय आ गया है !”
वह नोटबंदीके दो वर्ष पूर्ण होनेपर विरोध प्रदर्शनमें भाग ले रहे थे । पूर्व मन्त्रीने कहा कि यदि प्रधानमन्त्रीकी लोकतन्त्रमें थोडी भी आस्था है तो उन्हें तत्काल पदसे त्यागपत्र दे देना चाहिए ।
बीजेपीकी कर्नाटक इकाईके अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पाने जयचन्द्रके वक्तव्यकी निंदा की । उन्होंने कहा, “किसी भी मापदण्डसे यह बिल्कुल घृणित वक्तव्य है ।”
उन्होंने कहा कि सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि इसप्रकारका निंदनीय वक्तव्य जयचन्द्रकी ओरसे आया है, जो राज्यके वैधानिक और संसदीय कार्य मन्त्री रह चुके हैं ।
“पूर्वकालमें राजाओंद्वारा गुरुकुलमें धर्मशिक्षण लिया जाता था और राजदरबारमें भी योग्य धर्मगुरु होते थे, जिससे सर्वकार्य व वक्तव्य योग्य व जनता अनुरुप ही होते थे । आजके धर्मविहीन कालमें किसी अधिकारीसे इसकी अपेक्षा भी कैसे की जा सकती है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : फर्स्टपोस्ट
Leave a Reply