बंगालमें भाजपा नेतापर बमसे आक्रमण


१७ फरवरी, २०२१
    बंगालमें भाजपा नेताओंपर आक्रमणकी घटनाएं रुकनेका नाम नहीं ले रही हैं । बाबू मास्टर नामक फिरोज कमाल गाजीके वाहनपर शनिवार, १३ फरवरीको ‘क्रूड बम’से उस समय आक्रमण किया, जब वो मिनखा पुलिस थानेके अन्तर्गत आनेवाले मार्गसे राजधानी कोलकाताकी ओर जा रहे थे । उन्हें कोलकाताके एक निजी चिकित्सालयमें प्रविष्ट कराया गया है । गाजी उन नेताओंमें सम्मिलित हैं, जो गत दिवसोंमें तृणमूल कांग्रेस छोडकर भाजपामें सम्मिलित हुए हैं ।
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी जाकर उनसे मिले । भाजपा ‘आईटी सेल’के अध्यक्ष और बंगालमें दलके सह-प्रभारी अमित मालवीयने कहा कि मुख्यमन्त्री ममता बनर्जी राज्यकी गृहमन्त्री भी हैं, ऐसेमें वो इस घटनापर भी शेष ऐसी घटनाओंकी भांति मौन साधे रहेंगी ।
    उन्होंने कहा, “मैं इस बातको लेकर निश्चित हूं कि इस आक्रमणके चित्र आपने अवश्य देखे होंगे । हार मत मानिए ! ये केवल तृणमूलकी हताशाको दिखाता है ।” उनके वाहनको गतिरोधकपर रोकनेके पश्चात बमसे आक्रमण किया गया ।
        ऐसी घटनाकी हम निन्दा करते है तथा प्रशासनको उचित अभियोग प्रविष्ट करके जांच करके सभी अपराधियोको कठोर दण्ड देना चाहिए । चाहे इसमें कोई राजनेता या उच्च अधिकारी ही सम्मिलित क्यों न हो ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution