उमर अब्बदुल्लाने भाजपाको घेरा, कहा कि भाजपाने पटेलकी सबसे ऊंची प्रतिमा बनाई, परन्तु राम मंदिर नहीं बनवा सकी !


दिसम्बर ११, २०१८

भाजपापर लोगोंको भ्रमित करनेके आरोप लगाते हुए नेशनल कांफ्रेंसके उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्लाने सोमवार, १० दिसम्बरको आरोप लगाया कि भाजपाने गुजरातमें सरदार वल्लभभाई पटेलकी सबसे ऊंची प्रतिमा बनवाई, किन्तु अयोध्यामें राम मंदिर बनवानेका वचन पूर्ण नहीं कर सकी ! उन्होंने कहा कि २०१९ के लोकसभा मतदानसे पूर्व भाजपा सफलताके लिए धार्मिक भवनाएं भडकानेका हथकंडा अपना रही है ।    

पार्टी मुख्यालयमें यहां एक समारोहमें उन्होंने कहा, ‘‘साढे चार वर्षों पश्चात भाजपा एक बार पुनः धर्मकी बात कर रही है ! आपने गुजरातमें सरदार वल्लभभाई पटेलकी सबसे ऊंची मूर्ति बनवाई । आपने राम मंदिरकी भी बात की थी, परन्तु वचन पूर्ण नहीं किया ।’’    
उन्होंने कहा कि विश्वके सबसे बडे नहीं, वरन् एक छोटे मन्दिरसे भी काम चल जाता । उन्होंने कहा कि लोगोंको भ्रमित करनेके लिए भाजपा राम मंदिरकी बात कर रही है ।

अब्दुल्लाने कहा, ‘‘अब वे एक बार पुनः इसे आगे बढा रहे हैं । दिल्ली, मुम्बई और अन्य स्थानोंपर जुलूस निकाले जा रहे हैं, क्योंकि भाजपाको आगमी लोकसभा मतदानमें पराजयकी गूंज सुनाई पड रही है ।’’ उन्होंने कहा कि समय परिवर्तित हो गया है और अब मतदाता अन्य चीजोंके स्थानपर अपने कल्याणके लिए किए गए कार्योंमें अधिक रूचि ले रहे हैं ।

 

स्रोत : अमर उजाला



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution