बंगालमें भाजपा ‘बूथ’ अध्यक्षको मारी गोली, भाजपाने लगाया तृणमूलपर आरोप
०८ मार्च, २०२१
बंगालके नादिया स्थित हरिंघतामें एक भाजपा नेताको गोली मार दी गई । इस घटनामें भाजपा नेताके प्राण तो किसी प्रकार बच गए; परन्तु वे चोटिल हो गए । बंगाल पुलिसने रविवार, ७ मार्चको इस घटनाकी जानकारी दी । भाजपा नेता संजय दासको कपिलेश्वर संतोषपुरमें एक चायकी आपणिके (दुकानके) पास भूमिपर गिरे हुए पाया गया, जिसके पश्चात लोग उन्हें चिकित्सालय लेकर गए ।
संजय दास वहांके ‘वार्ड संख्या १०’ में भाजपाके ‘बूथ’ अध्यक्ष हैं । पुलिसने बताया है कि अब उनकी स्थिति संकटसे बाहर है । भाजपाने तृणमूल कांग्रेसको इस घटनाके लिए उत्तरदायी बताया है । पार्टीकी स्थानीय इकाईने कहा कि तृणमूलद्वारा पोषित ‘गुंडों’ने यह किया है । वहीं तृणमूलने इस आरोपका खण्डन करते हुए कहा कि दो समूहोंके मध्य हुए झगडेके कारण ऐसा हुआ ।
आरोप लगाओ और भूल जाओ । केन्द्रपर शासन करनेवाली भाजपा आतङ्की दल तृणमूलके प्रति विगत कुछ वर्षोंसे यही नीति अपना रहा है, यह लज्जाका विषय है । कार्यकर्ताको गोली लगी है, तो आरोप लगा रहे हैं, यदि यहीं कोई भाजपाका नेता या कोई उनका पुत्र होता, तब भी क्या उनका यही व्यवहार होता ? भाजपा अपनी इन नीतियोंमें सुधार करे और अपने कार्यकर्ताओंकी रक्षा करे या दोषियोंको दण्डित करे ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply