कुलगाममें ‘भाजपा’के मन्त्रीकी आतङ्कियोंने की हत्या, गत १५ दिवसमें जम्मू कश्मीरमें ‘भाजपा’के ४ मन्त्रियोंकी हत्या
१७ अगस्त, २०२१
जम्मू कश्मीरके कुलगाम जनपदके ब्राजलु क्षेत्रमें आतङ्कियोंने मंगलवार १७ अगस्तको भाजपाके मन्त्री जावेद अहमद डारकी गोली मारकर हत्या कर दी । जावेद अहमद डार होमशालिबुग विधानसभा क्षेत्रसे दलके प्रभारी थे । ‘भाजपा’ जम्मू-कश्मीरके प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुरने निन्दा करते हुए कहा कि कुलगाममें जावेद अहमद डारकी हत्या आतङ्कियोंकी ‘हताशा’को दर्शाती है । केन्द्र शासित प्रदेशमें विगत ३ माहमें इस्लामी आतङ्कियोंने ‘भाजपा’के ७ मन्त्रियों व कार्यकर्ताओंकी हत्याएं की हैं । मात्र अगस्त माहमें १५ दिवसके भीतर आतङ्कियोंने भाजपाके ४ मन्त्रियोंकी हत्याएं की हैं ।
मात्र ‘सबका साथ सबका विकास’के मापदण्डोंसे जिहादियोंको तृप्त नहीं किया जा सकता, इसीलिए तो ‘भाजपा’के मन्त्री आए दिवस व्यर्थ ही राष्ट्रद्रोही और आतङ्कियोंके द्वारा मारे जा रहे हैं । पाकिस्तानपर शासनद्वारा नित्य कठोर कार्यवाही, अरब राष्ट्रोंपर न्यूनतम निर्भरता और विशेषतः भारतवर्षमें हिन्दू राष्ट्रके लिए सभीकी कृतिशीलता अवश्यम्भावी है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply