किसान नेता टिकैतने शासनसे वार्तालाप करनेसे किया मना


११ जुलाई, २०२१
      कथित किसान नेता राकेश टिकैतने केन्द्रसे किसी भी प्रकारकी सन्धि करनेसे मना कर दिया । टिकैतने कहा कि वह वार्तालाप कर सकता है; किन्तु किसी प्रकारका बन्धन उसे मान्य नहीं है । केन्द्र शासनके कृषि मन्त्री नरेंद्र सिंह तोमरने उसे अपना प्रदर्शन  समाप्त करनेके लिए कहा और नियमोंमें संशोधन करनेका प्रस्ताव रखा; किन्तु टिकैतने उन सभी अधिनियमोंको निरस्त करनेकी मांग रखी और कहा कि जबतक उन अधिनियमोंको निरस्त नहीं किया जाता, तबतक वे अपना आन्दोलन समाप्त नहीं करेंगे । उसने कहा कि नियमोंके संशोधन हेतु आठ माहसे वे यहां बैठकर आन्दोलन नहीं कर रहे । केन्द्र शासनने भी नूतन नियमोंको निरस्त करनेके स्थानपर उनमें सुधार करनेका आश्वासन दिया । कृषि मन्त्रीने अनुसार नूतन नियम किसान विरोधी नहीं हैं और किसान आन्दोलन एक राजनीतिक प्रदर्शन है । नूतन कृषि मन्त्री शोभा करंदलाजेने स्पष्ट किया कि कोई भी अधिनियम निरस्त नहीं किया जाएगा ।
       देशविरोधी तत्त्वोंके बलपर किसान नेता टिकैत आन्दोलनकर, किसानों तथा देशकी अर्थव्यवस्थाको भारी हानि पहुंचा रहा है । साधारणजन भी आवागमनमें भयका अनुभव कर रहे हैं । केन्द्र शासनद्वारा इस आन्दोलनको बलपूर्वक समाप्त करनेका नियोजन करते हुए, देशद्रोहियोंको दण्डित करना अति आवश्यक है ।  – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution