‘कोरोना’ सङ्कटमें पैट कमिंसके पश्चात ब्रेट लीने दान किए ४२ लाख रुपए, भारतको बताया दूसरा घर
२८ अप्रैल, २०२१
भारत इस समय ‘कोरोना’ महामारीसे ग्रसित है । देशके अनेक औषधालयोंमें रोगियोंकी सङ्ख्या बढनेके कारण ‘ऑक्सीजन’की न्यूनता हो गई है । सहस्रों व्यक्ति ‘ऑक्सीजन’की न्यूनताके कारण प्राण गंवा रहे हैं । ऐसेमें देश और विदेशके समस्त व्यक्ति सहायता करनेके लिए आगे आ रहे हैं ।
इस मध्य ऑस्ट्रेलियाके खिलाडी ब्रेट लीने मंगलवार, २७ अप्रैलको ‘ऑक्सीजन’की पूर्तिके लिए १ ‘बिटकॉइन’ लगभग ४२ लाख रुपये दान करनेकी घोषणा की है । ‘आईपीएल’के कारण ब्रेट ली इस समय भारतमें हैं । इससे पूर्व पैट कमिंसने भारतकी सहायता के लिए ५०,००० ‘डॉलर’ अर्थात लगभग ३७ लाख रुपये दान करनेको कहा था ।
ब्रेट लीने ‘ट्विटर’पर भारतीय लोगोंके लिए एक भावुक सन्देश भी साझा किया है । ब्रेट लीने अपने ट्विटरपर सन्देश साझा करते हुए लिखा, “भारत सदैव मेरे लिए दूसरे घर जैसा रहा है । यहांपर मुझे लोगोंसे जो स्नेह अपने खेलके मध्य और उसके पश्चात मिला, उसके लिए मेरे हृदयमें एक विशेष स्थान है । मैं इस महामारीको देखकर अत्यधिक दुःखी हूं । मुझे इस बातकी प्रसन्नता है कि मैं इस स्थितिमें हूं कि कुछ स्तरतक सहायता रूपमें, मैं एक ‘बिटकॉइन’ ४२ लाख रुपये ‘क्रिप्टो रिलीफ’में दान करना चाहता हूं, जिससे देशके औषधालयोंमें ‘ऑक्सीजन’की पूर्तिमें सहायता हो सके । यह समय है एकजुट होनेका और यह निर्धारित करनेका कि हमसे जितना हो सके, लोगोंकी सहायता करें । मैं सभी स्वास्थ्य कर्मचारियोंको धन्यवाद कहना चाहता हूं, जो इस कठिन समयमें कार्य कर रहे हैं ।”
यह इन विदेशी खिलाडियोंको साधुवाद है; जो इस कठिन परिस्थितिमें अर्पणकर भारतके विषयमें विचार कर रहे हैं । दूसरी ओर हमारे देशके नट व खिलाडी व कुछ अन्य बुद्धिजीवी धनवान और सक्षम होनेके पश्चात भी सहायता नहीं करते हैं; अतः देशप्रेमकी भावना इनमें अंशमात्र भी नहीं है । कुछ तो ऐसे भी हैं, जो पाकिस्तानके लिए एक झटकेमें दान देते हैं; परन्तु यहां वे मौन हैं । ऐसे लोग राष्ट्रमें सम्मान पाने योग्य हैं क्या ? विचार करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply