‘पैगम्बर’ मोहम्मदपर टिप्पणीके कारण सार्वजनिक रूपसे कुल्हाडीसे की गई हत्या : ईशनिन्दामें एक और बलि
२८ मार्च, २०२१
पाकिस्तानके पंजाब प्रान्तके झांग जनपदमें ईशनिन्दाके आरोपमें २४ मार्चको एक शिया विद्वान टकी शाहकी शारकोट तहसीलके बस्ती मुराद मेलेमें हत्या कर दी गई । इनमें एक आरोपी बन्दी बनाया गया है, जबकि दो आरोपी पलायन कर गए । यह आक्रमण उस समय हुआ, जब टकी शाह ‘मोटरसाइकिल’पर मेलेमें भ्रमण कर रहा था । आरोपीने हत्याका कारण ईशनिन्दा बताया है, जबकि टकी शाहके परिजनका मत है कि ‘वॉलीबॉल’ क्रीडाके समय हुए विवादके फलस्वरूप यह हत्या की गई है । जांच अधिकारी तारिक महमूदके अनुसार कुछ दिन पूर्व ‘वॉलीबॉल’ खेलते समय टकीसे आरोपियोंका विवाद हुआ था । टकी शाहपर पहलेसे ही ईशनिन्दाके आरोपमें न्यायालयमें कार्यवाही चल रही थी ।
अमेरिकी आयोगके अनुसार पाकिस्तानके कारागृहोंमें ८०से अधिक ऐसे अपराधी दण्ड भुगत रहे हैं । पाकिस्तान एक सुन्नी बहुल देश है; अतः अल्पसङ्ख्यक शिया वहां कष्ट पाते हैं ।
ईशनिन्दाके नामपर पाकिस्तानमें हिन्दू, ईसाई, सिख तथा शिया समुदायपर नित्य अत्याचार होते रहते हैं । ईसाई समुदायकी सम्पूर्ण वसतिगृहोंको दहन करनेके समाचारभी पूर्वमें प्रकाशित हो चुके हैं । अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोगको दखल देकर नित्य होते यह अपराध रोकने चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply