सीमापर पाकिस्तानकी गोलीबारीमें सीमा सुरक्षा बल अधिकारी हुतात्मा !


जनवरी १५, २०१९

जम्मू-कश्मीरके सांबामें अन्तर्राष्ट्रीय सीमापर और राजौरी जनपदमें नियन्त्रण रेखाके पास गोलाबारीकर पाकिस्तानने मंगलवार, १५ जनवरीको एक बार पुनः संघर्ष विरामका उल्लंघन किया, जिसमें एक सीमा सुरक्षा बलका सहायक अधिकारी (असिस्टेंट कमांडेंट) हुतात्मा हो गया !


आईबीपर कठुआ जनपदके ‘पांसर बार्डर आउट पोस्ट’को (बीओपी) लक्ष्य बनाकर पाकिस्तानने स्नाइपर गोलीबारी की । मंगलवार प्रातः १०.५० पाकिस्तानके चिनाब रेंजरकी ‘अबयाल डोगरा पोस्ट’से की गई गोलीबारीमें ‘१९ बटालियन’के सहायक सैन्य अधिकारी विनय प्रसाद चोटिल हो गए तो उन्हें तत्काल हीरानगर चिकित्सालय ले जाया गया, जहांसे प्राथमिक उपचारके पश्चात उन्हें जम्मूके सतवारी स्थित मिल्ट्री चिकित्सालयमें भेज दिया गया, जहां पहुंचते ही उन्होंनें प्राण त्याग दिए !

वहीं, पाकिस्तानी सैनिकोंने सुंदबानी क्षेत्रमें नियन्त्रण रेखापर भी गोलीबारी एवं गोलाबारी की । रक्षा विभागके एक जनसम्पर्क अधिकारीने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकोंने प्रातः लगभग १० बजे बिना किसी कारणके सुंदरबनी क्षेत्रमें भारी शस्त्रोंसे गोलीबारीकर संघर्ष विरामका उल्लंघन किया ।

 

स्रोत : जीन्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution