दिसम्बर १९, २०१८
बहुजन समाज पार्टीके (बसपा) विधायक एन महेशने कर्णाटक विधानसभाके भीतर सोमवारको अपने चलभाषपर एक युवतीका चित्र देखते हुए पाए गए !
प्रकरण सामने आनेके पश्चात उन्होंने अपनी कहा, “हां, मैं चलभाष भीतर ले गया था । ये एक चूक थी और मैं पुनः ऐसा नहीं करूंगा, परन्तु जिस प्रकारकी पत्रकारिता आप कर रहे हैं कि हर चीजको सनसनीखेज बनाकर प्रस्तुत कर रहे हैं । एक पिता होनेके नाते मैं अपने पुत्रके विवाहके लिए लडकी देख रहा था । बस यही बात है ।”
बता दें कि इससे पूर्व, भाजपा विधायक भी विधानसभा सत्रके मध्य अपने चलभाषमें महिलाका चित्र देखते पकडे गए थे । ये भाजपा नेता चलभाषमें कांग्रेसकी महिला नेताका चित्र देख रहे थे ! इस कृत्यके पश्चात ही स्पीकर कगोडु तिम्माप्पाने आदेश दिया था कि विधायक सदनकी कार्यवाहीके मध्य चलभाष लेकर न आएं ।
“विधायक अर्थात लोगोंद्वारा जनहितके कार्योंके लिए चुना गया प्रतिनिधि ! क्या ये वासनान्ध और नेत्तृत्वहीन कभी जनहित कर पाएंगें क्या ? और यदि वास्तवमें विधायक अपने पुत्रके लिए कन्याका चयन ही कर रहे हैं तो त्याग-पत्र देकर घर बैठकर देख सकते है, इस हेतु जनताका कोट्यावधि धन लगानेकी क्या आवश्यकता है ? ऐसे जनप्रतिनिधियोंके कारण ही आज भारत-माताकी दुर्गति हुई है ! अतः अब हिन्दू राष्ट्रकी आवश्यकता है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जागरण
Leave a Reply