दिसम्बर १९, २०१८
मध्यप्रदेशमें शासन परिवर्तनके पश्चात अब इस विधानसभामें नियुक्त विधायकोंके भवनका आवण्टन आरम्भ हो गया है । जहां कुछ लोगोंके भवन परिवर्तन किए जा रहे हैं तो कुछ पराजित हुए लोगोंको भवन छोडनेका आदेश दिया गया है । इसी सन्दर्भमें अब पूर्व मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह चौहानको विदिशासे सांसद और केन्द्रीय मन्त्री सुषमा स्वराजका शासकीय भवन आवण्टित किया गया है । शिवराज सिंह चौहानको शासकीय भवन ‘सी-७ प्रोफेसर कॉलोनी’ आवण्टित किया गया है ।
बता दें कि पूर्व मुख्यमन्त्री दिग्विजय सिंहने श्यामला हिल्स स्थित भवन रिक्त कर दिया था, परन्तु कमलनाथने मुख्यमन्त्री बनते ही उन्हें पुनः वह भवन आवण्टित कर दिया । दिग्विजय सिंहने उच्च न्यायालयके पूर्व मुख्यमन्त्रियोंको आवासकी सुविधा समाप्त करनेके आदेशके पश्चात अपना भवन रिक्त किया था ।
प्रशासनने अब तक पूर्व केन्द्रीय मन्त्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा सांसद विवेक तन्खाको भवन आवण्टित नहीं किया है ।
“यही क्रम स्वतन्त्रताके पश्चात चलता आया है, दल परिवर्तनके पश्चात अपने दलके लोगोंके लिए शासकीय धन (जनताद्वारा दिया कर) व्यर्थ किया जाता है ! दिग्विजय सिंह एक साधारण नागरिक है और ऐसेमें जनताके धनका ऐसा अपव्यय दर्शाता है कि राजनेता केवल अपने ठाठ-बाटके लिए ही राजनीतिमें आते हैं, जनताके हितोंसे उनका कोई सरोकार नहीं है । आगामी हिन्दू राष्ट्रमें राजनेता स्वार्थी नहीं, राष्ट्रप्रेमी होंगें !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply