मध्यप्रदेशके मुख्यमन्त्री कमलनाथपर उत्तरप्रदेश-बिहारके लोगोंको लेकर दिए वक्तव्यपर अभियोग प्रविष्ट !


दिसम्बर १९, २०१८

मध्यप्रदेशके नव नियुक्त मुख्यमन्त्री कमलनाथपर बिहारके मुजफ्फरनगर न्यायालयमें तमन्ना हाशमी नामक महिलाने कमलनाथद्वारा उत्तर प्रदेश व बिहारके लोगोंको लेकर दिए गए वक्तव्यके विरुद्ध अभियोग प्रविष्ट करवाया है । कमलनाथने मुख्यमन्त्री पदकी शपथ लेनेके पश्चात कहा था कि उत्तरप्रदेश व बिहारके लोग यहांपर आकर चाकरी (नौकरी) करते हैं; इसलिए स्थानीय लोगोंको काम नहीं मिलता । उनके इस वक्तव्यपर काफी हंगामा हुआ ।

अभियोग प्रविष्ट होनेके पश्चात भी वह अपनी बातसे पीछे नहीं हटे हैं ! इसपर उनसे पूछे जानेपर उन्होंने कहा, “ये सब स्थानपर है, अन्य राज्योंमें भी है । मैंने कौन-सी नई बात कही है ? स्थानीय लोगोंको प्राथमिकता मिलनी ही चाहिए ।”

कमलनाथके इस वक्तव्यके पश्चात उनकी आलोचना की गई । राजनीतिक दलोंने कमलनाथपर कई प्रश्न उठाए थे । पूर्व मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह चौहानने भी इसको लेकर प्रतिक्रिया दी थी । उन्होंने कहा था कि मध्यप्रदेशमें जो आता है, यहींका हो जाता है, ऐसे ही इसे भारतका दिल नहीं कहते ।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमन्त्री पद सम्भालनेके पश्चात कमलनाथने कहा था कि सरकारकी ओरसे केवल उन्हीं उद्योगोंको अनुदान दिया जाएगा, जिनसे मध्यप्रदेशके स्थानीय लोगोंको काम मिले । उन्होंने कहा था कि बिहार और उत्तरप्रदेशके लोग कामके लिए यहां आते हैं, जिस कारण स्थानीय लोगोंको काम नहीं मिलता ।

 

“आतंकी रोहिंग्या इस देशमें कहीं भी रह सकते हैं और कांग्रेसका कोई भी नेता उसपर कभी कुछ नहीं कहता है और देशके नागरिकोंको विभाजित करनेके ऐसे वक्तव्य देनेको सिद्ध रहते हैं ! मुख्यमन्त्री ऐसे वक्तव्य देकर राष्ट्रको विभाजित करनेका कार्य कर रहे हैं और एक उच्चपदपर बैठे व्यक्तिसे ऐसी अपेक्षाएं नहीं होती हैं !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : अमर उजाला



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution