धर्मपरिवर्तनके कारण हिन्दू संगठनकी पादरियोंको चेतावनी, १५ दिवसमें १.३५ लाख हिन्दुओंकी होगी घर वापसी !


अक्तूबर ३, २०१८

उत्तर प्रदेश पुलिसने वाराणसीके एक गिरजाघरमें तोडफोडके प्रकरणमें ४० अज्ञात लोगोंके विरुद्घ अभियोग प्रविष्ट कर लिया है । धर्म परिवर्तनके आरोपमें प्रधानमन्त्री मोदीके संसदीय क्षेत्र वाराणसीमें मंगलवारकी शाम गिरजाघर क्षेत्रमें स्थित सेंट थॉमस गिरिजाघरमें तोडफोडकी गई व हिन्दूवादी संगठनोंके भगवाधारी युवकोंने चेतावनी भी दी ।

ज्ञात हो कि गिरिजाघरके एक आनन्द नामके फादरपर २० सहस्त्र रुपयोंका प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करनेका प्रस्ताव रखनेका आरोप लगाते हुए हिन्दूवादी संगठनोंके भगवाधारी युवकोंने हमला किया था ।

संगठन हिन्दू युवा शक्तिके पदाधिकारियोंका कहना था कि वो किसी राजनीतिक दलसे नहीं जुडे हैं और उनका संगठन केवल ३ वर्ष पुराना है; लेकिन योगी आदित्यनाथ उनके आदर्श हैं और उनका संगठन १५ दिवसोंके भीतर वाराणसीमें लगभग एक लाख ३५ हजार हिन्दुओंकी घर वापसी कराएगा ! वाराणसीमें १२२ मलीन बस्तियोंमें ‘क्रॉस’ लग चुका है !

“इसे कहते हैं, अन्धेर नगरी ! जहां उन धर्मान्ध पादरियोंपर कार्यवाही कर उन्हें कारावासमें डालना चाहिए था, वहां हिन्दू युवाओंको स्वधर्म रक्षणके लिए बन्दी बनाया जा रहा है !”-  सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution