२२ जनवरी, २०२२ छत्तीसगढके दुर्गमें नेहरूनगरसे पुलगांवतक मार्गका विस्तार किया जा रहा है । मार्गके मध्य आ रहे हनुमान मन्दिरको प्रशासन हटानेका इच्छुक है, जिसका बजरंगदलने विरोध किया है । बजरंगदलके प्रदेशाध्यक्ष रतन यादवने पत्रकार वार्तामें कहा कि राज्यमें सतत हिन्दुओंकी धार्मिक […]
२१ जनवरी, २०२२ हरिद्वार धर्म संसद प्रकरणमें कारागृहमें बन्द जितेंद्र नारायण त्यागी उपनाम वसीम रिजवीने आरोप लगाया है कि उनके परिवारको ‘तंग’ किया जा रहा है और कुछ जिहादी लोग उनकी पत्नीकी हत्या करना चाहते हैं । जितेंद्र त्यागीने ‘ट्वीट’कर लोगोंसे सहायता मांगी है । जितेंद्र त्यागीने अपने ‘ट्विटर […]
२१ जनवरी, २०२२ उत्तरप्रदेशमें विधानसभा चुनावोंके मतदानसे पूर्व मुजफ्फरनगर ‘पुलिस’ने अवैध शस्त्र निर्माण कार्यशालासे भारी मात्रामें शस्त्र एवं विस्फोटक सामग्री अपने अधिकारमें ले ली है । छापेमारीके मध्य किदवईनगर निवासी सरफराज और खालापार निवासी शाहिद सहित तीन आरोपियोंको अधिग्रहणमें लिया गया है । ‘एसएसपी’ अभिषेक यादवके अनुसार, मुजफ्फरनगरके बडकाली गांवके समीप आमके उद्यानमें […]
२१ जनवरी, २०२२ ‘ई-कॉमर्स’ संस्थान ‘मीशो’ने तिरंगा छपे हुए मुखावरण अपने अन्तरजालपर विक्रय हेतु रखे थे । कुछ राष्ट्रप्रेमियोंको ज्ञात होनेपर उन्होंने त्वरित हिन्दू जनजागृति समितिको इसकी सूचना दी । समितिने भी त्वरित ‘मीशो’को इसपर आपत्ति दर्शाते हुए इसे अन्तरजालसे हटानेको कहा । समितिने कहा कि राष्ट्रध्वजका वस्तुओंपर उपयोग […]
२१ जनवरी, २०२२ तमिलनाडुके तंजावुरमें ‘सेक्रेड हार्ट हायर सेकेंडरी स्कूल’, तिरुकट्टुपालीमें कक्षा १२ वींकी पढनेवाली हिन्दू छात्राने आत्महत्या की । वास्तवमें उसपर विद्यालयके अधिकारियोंने ईसाई पन्थमें परिवर्तित होनेका दबाव डाला; किन्तु उसने इसका विरोध कर दिया, जिसके पश्चात विद्यालयके अधिकारियोंने उसे प्रताडित करना आरम्भ कर दिया । इस प्रताडनासे त्रस्त होकर छात्राने […]
२० जनवरी, २०२२ बेंगलुरु जनपदमें अगस्त २०२० में पूर्वी बेंगलुरुमें हुई हिंसाके प्रकरणमें कर्नाटक उच्च न्यायालयने ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया’के (एसडीपीआई’के) राजनेता इमरान अहमदकी प्रतिभूति याचिका निरस्त कर दी है । कर्नाटक उच्च न्यायालयकी खण्डपीठने कहा है कि अहमदके विरुद्ध प्रविष्ट किए गए आरोपपत्रको देखते हुए उसपर लगाए गए […]
२० जनवरी, २०२२ उत्तराखंडके कारागृहमें बन्द उत्तर प्रदेशके डासना देवी मन्दिरके महन्त यति नरसिंहानंदकी समस्याएं न्यून नहीं हो रही हैं । मुसलमान महिलाओंपर तथाकथित अभद्र टिप्पणीके प्रकरणमें हरिद्वारकी ‘सीजीएम’ न्यायालयने उनके आवेदनको निरस्त करते हुए उन्हें प्रतिभूति देनेसे मना कर दिया । कथित रूपसे नरसिंहानंदने कहा था कि मुसलमानोंने […]
२० जनवरी, २०२२ १९ जनवरीको ‘हिन्दू जनजागृति समिति’की ओरसे आयोजित ‘कश्मीरी हिन्दू विस्थापन दिवस, कश्मीरी हिन्दुओंको न्याय कब मिलेगा ?’ इस विशेष ‘ऑनलाइन’ संवादमें ‘रूट्स इन काश्मीर’के संस्थापक श्री. सुशील पण्डितने स्पष्टरूपसे कहा, “वर्ष १९९० में कश्मीरमें हिन्दुओंकी सामूहिक हत्याएं हुईं । शासन उसे ‘नरसंहार’के रूपमें स्वीकार करे ! इस […]
१९ जनवरी, २०२२ चीन उइगर मुसलमानोंके साथ कैसी बर्बरतासे करता है इस विषयमें समूचा विश्व जानता है; किन्तु शी जिनपिंगके वामपन्थी शासनके मुखपत्र समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ने भारतमें मुसलमानोंको पीडित और प्रताडित बतानेका प्रयास किया है । ‘ग्लोबल टाइम्स’का कहना है कि भारतमें बहुसंख्यक हिन्दू समुदाय सतत अल्पसंख्यक मुसलमानों, ईसाइयों और अन्य धर्मके लोगोंको प्रताडित […]
१९ जनवरी, २०२२ कर्नाटकके एक साधु ऋषि कुमारको पुलिसने बन्दी बनाया है । ऋषि कुमारने अयोध्याकी बाबरी ढांचेकी भांति, कर्नाटकमें श्रीरंगपट्टनमकी जामिया मस्जिदको ध्वस्त करनेका आह्वान किया है और उसके स्थानपर एक हनुमान मन्दिर निर्माण करनेकी मांग की है । चिकमंगलूरके काली मठके प्रमुख ऋषि कुमारने अपने चित्रपटमें (वीडियोमें) यह व्यक्तव्य दिया है, जो […]