जनवरी ११, २०१९
‘सीबीआई’ने पूर्व वित्त मन्त्री पी.चिदम्बरमकी पत्नी नलिनी चिदम्बरमके विरुद्ध आरोपपत्र प्रविष्ट कर दावा किया है कि ‘चिट फंड’ भ्रष्टाचारमें घिरे ‘शारदा ग्रुप’की कम्पनियोंसे उन्हें १.४ कोटि रूपये मिले !
‘सीबीआई’के प्रवक्ता अभिषेक दयालने यहां कहा कि आरोप है कि उन्होंने शारदा समूहकी कम्पनियोंकी धनराशि हडपनेके उद्देश्यसे ‘शारदा’के स्वामी सुदीप्त सेन और अन्य आरोपी लोगोंके साथ आपराधिक षडयन्त्र किया ।
उन्होंने कहा कि ‘सीबीआई’ने आरोप लगाया है कि पूर्व केन्द्रीय मन्त्री मतंग सिंहकी भिन्न रह रहीं पत्नी मनोरंजना सिंहने सेनका परिचय नलिनी चिदंबरमसे कराया ताकि वह सेबी, आरओसी जैसी विभिन्न विभागोंकी जांचको प्रभावित कर सकें और इसके लिए उनकी कम्पनियोंकेद्वारा २०१०-१२ के समय उन्हें कथित रूपसे १.४ कोटि रूपये मिले । उन्होंने कहा कि कोलकातामें विशेष न्यायलयमें आरोपपत्र प्रविष्ट किया गया है ।
समूहने आकर्षक ब्याज दरका झांसा देकर लोगोंसे २५०० कोटि रूपयोंसे अधिक एकत्र किए; परन्तु लोगोंके पैसे नहीं लौटाए गए । सेनने भुगतान नहीं कर पानेके पश्चात २०१३ में कंपनीका कार्य बंद कर दिया था । शारदा भ्रष्टाचारमें यह छठा आरोपपत्र है । उच्चतम न्यायालयने २०१४ में प्रकरणका उत्तरदायित्व सीबीआईको सौंपा था ।
“चिदम्बरम अभी कुछ दिवस पूर्व ही प्रधानमन्त्रीपर भ्रष्टाचारके आरोप लगा रहे थे, क्या इसपर वे कुछ कहना चाहेंगें ? चिदम्बरमके पास इस देशका वित्तीय मन्त्रालय था तो ऐसेमें क्या इन नेताओंसे राष्ट्रका धन सुरक्षित रखनेकी आशा रखी जा सकती है ?”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply