‘ट्विटर’को केन्द्र शासनद्वारा फटकार : ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’का ‘टैग’ हटानेका निर्देश दिया
२१ मई, २०२१
भारत शासनके ‘इलेक्ट्रॉनिक्स’ एवं सूचना प्रौद्योगिकी मन्त्रालयने ‘ट्विटर’को कांग्रेस ‘टूलकिट’से जुडे चित्र साझा करनेपर ‘मैनिपुलेटेड मीडिया टैग’ लगानेके लिए फटकार लगाई और इसे हटाने हेतु कहा है । साथ ही यह भी कहा कि ‘टूलकिट’ सही है या नहीं, यह अन्वेषण करना जांच ‘एजेंसियों’का कार्य है न कि ‘ट्विटर’का ।
भारत शासनद्वारा ट्विटरको भारतमें प्रतिबन्धित किया जाना चाहिए । अपनी उदार छविको प्रदर्शित करनेके फेरमें ट्विटरको केवल डांटना या निर्देश देकर, बिना दण्ड दिए मुक्त करनेसे देशको बहुत हानि हो रही है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply