चांदनी चौकके हनुमान मन्दिर विध्वंसका उत्तरदायी कौन ? बीजेपीने कहा : ‘आप’ शासनने नहीं किए बचानेके प्रयास
०४ जनवरी, २०२१
देहलीके चांदनी चौक स्थित हनुमान मन्दिरको तोडनेको लेकर देहलीमें विवाद उत्पन्न हो गया है । मन्दिरको देहली शासनके चांदनी चौक पुनर्विकास योजनाके अन्तर्गत ध्वस्त किया गया; परन्तु यह कार्य ‘एनडीएमसी’के अधीन हो रहा जिसपर भाजपाका नियन्त्रण है । अब देहलीके हिन्दूद्रोही ‘आम आदमी पार्टी’ शासनपर बीजेपी मन्दिर नहीं बचानेका आरोप लगा रही है ।
न्यायालयने २०१५ में उत्तरी देहली नगर निगमको अतिक्रमण हटानेका निर्देश दिया था, जिसमें चांदनी चौक पुनर्विकास परियोजनाकी प्रगतिको रोकनेवाले मन्दिर भी सम्मिलित थे । इसके उपरान्त नवंबर २०२० में देहली उच्च न्यायालयने मनोकामना सिद्ध श्रीहनुमान सेवा समितिकी याचिकापर यह कहते हुए विचार करनेसे मना कर दिया कि हस्तक्षेप करनेका अनुरोध ‘आप’ शासनकी ओरसे ही आना चाहिए । न्यायालयके आदेशके उपरान्त भी भाजपा और आप, दोनों ही राजनीति करते रहे और मन्दिरको ध्वस्त कर दिया गया !
देहलीका सत्तारूढ दल मुस्लिम तुष्टीकरणकी राजनीतिके लिए कुख्यात है; इसलिए वह देवालयको बचानेके प्रयास करेगा, यह सोचना ही व्यर्थ है; परन्तु भाजपाके नियन्त्रणमें नगरपालिका आती है और उसके होते भी देवालय ध्वस्त हो गया, यह अक्षम्य अपराध है ।
यदि आज भारत हिन्दू राष्ट्र होता तो ऐसा कदापि नही होता; इसलिए आजसे ही सभी धर्मनिष्ठ हिन्दुओंको, किसी भी राजनीतिक दलपर निर्भर नहीं रहकर, स्वयंके प्रयासोंसे हिन्दू राष्ट्रका निर्माण हो, ऐसे प्रयास करने चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply