२ पत्रकारोंको अज्ञात ‘कॉल’द्वारा नक्सलियोंने सम्पर्क किया 


०५ अप्रैल, २०२१
छत्तीसगढके बीजापुरमें नक्सली हिंसाके पश्चातसे अज्ञात सैन्यकर्मियोंके सम्बन्धमे एक महत्त्वपूर्ण सूचना आई है ।
नक्सली माडवी हिडमा दो स्थानीय पत्रकारोंसे ‘दावा’ किया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बलके सैन्यकर्मी नक्सलियोंकी अभिरक्षामें है और उसे कोई हानि नहीं पहुंचाई जाएगी । माओवादी दोसे तीन दिवसमें सैन्यकर्मियोंको मुक्त कर देंगे । सुरक्षा बलोंने ५-६ किलोमीटरकी सीमामें घटनाके पश्चात सैन्यकर्मियोंको ढूंढा; किन्तु उनका पता नहीं लगा सके । सैन्यकर्मियोंका पता लगानेके प्रयास अनवरत हो रहे हैं और पुलिस पत्रकारोंको आए ‘कॉल’की जांच कर रही है ।
सुरक्षा एजेंसियोंके सूत्र मानते हैं कि ‘इनपुट’ मिले हैं; किन्तु अभी तक वार्तालापकी प्रक्रिया आरम्भ नहीं की गई है । सूत्रोंके अनुसार, माओवादियोंने अबतक जम्मूके निवासी मन्हासको छोडनेके प्रतिफलमें कोई ‘शर्त’ नहीं रखी है ।
उल्लेखनीय है कि शनिवारको नक्सलियोंने कुख्यात माओवादी ‘कमांडर’ माडवी हिडमाके नेतृत्वमें घात लगाकर आक्रमण किया था जिसमें २३ सैन्यकर्मी हुतात्मा हो गए थे ।
     राष्ट्रकी आंतरिक एकता और सुरक्षामें नक्सलवाद रक्तबीजकी भांति पनप रहा है । बाह्य युद्ध व योजनाओंके साथ सूक्ष्मसे ही इसका निराकरण सम्भव है । ऐसा विवेक, बल व योग्यतम कृति भगवान शिव प्रदान कीजिए नक्सली समस्याके निर्मूलन हेतु । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution