‘चाइल्ड पोर्नोग्राफी’के १०० राष्ट्रोंसे जुडें है सम्बन्ध, ७६ जनपदोंमें ‘सीबीआई’के छापे
१८ नवम्बर, २०२१
‘चाइल्ड पोर्नोग्राफी’को लेकर ‘सीबीआई’ने बडी कार्यवाही की है । देशके १४ प्रदेश व केन्द्र शासित प्रदेशोंके ७६ जनपदोंमें जांच अभिकरणोंने (एजेंसियोंने) छापेमारी की है । इसके अन्तर्गत २० लोगोंको बन्दी बना लिया गया है । वहीं ‘सीबीआई’ने २३ पृथक-पृथक प्रकरणोंमें आरोपियोंके विरुद्ध अभियोग भी प्रविष्ट किया है । ‘मीडिया’ प्रतिवेदनके अनुसार, ‘सीबीआई’की छापेमारी आंध्र प्रदेश, देहली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार एवं अन्य राज्य में हुई । छापेमारीके मध्य ओडिशाके ढेनकनाल नामक जनपदमें तो ‘सीबीआई’पर आक्रमण भी किया गया । स्थानीय ‘पुलिस’ने इस प्रकरणसे ‘सीबीआई’को किसी प्रकार बचाया । वहीं छापेमारीके मध्य यह तथ्य भी उजागर हुआ है कि जो व्यक्ति यह कुकर्म कर रहे हैं, वह आपत्तिजनक सामग्रीको साझा करनेके लिए विभिन्न ‘वेबपेजों’का आश्रय लेतें है । अबतक की जांचके अनुसार, पाकिस्तानमें ३६, बांग्लादेशमें ३०, मलेशियामें २३ व अन्य अनेक देशोंमें अनेक संदिग्ध इस प्रकरणमें संलिप्त पाए गए हैं । उल्लेखनीय है कि ‘इंटरपोल’के प्रतिवेदनके अनुसार २०१७ से २०२० के मध्य इन ३ वर्षोंमें भारतमें यौन उत्पीडनका लक्ष्य बने २४ लाखसे अधिक बच्चोंके प्रकरण उजागर हुए हैं, इसमें ८०% बच्चोकी आयु १५ वर्षसे अल्प है ।
समाजमें धर्मके अभावके कारण ही आज भारतीय वासनाओंमें संलिप्त होते जा रहे हैं । ऐसे विचारोंको त्यागने हेतु साधनाको ही प्रधानता देनी चाहिए । हिन्दुओं साधनामें इतनी शक्ति है कि हम इसके बलसें किसी भी व्यसनको पूर्णतः त्याग सकते हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply