पाकिस्तानका भारत द्रौह, पाकिस्तानके विद्यालयमें बच्चोंने फहराया तिरंगा, शासनने विद्यालयपर लगा दिया ताला !!


फरवरी १६, २०१९


पाकिस्तानके कराचीमें एक सांस्कृतिक समारोहके समय कुछ छात्रोंद्वारा एक भारतीय गानेपर नृत्य करने और भारतका राष्ट्रीय ध्वज फहरानेके प्रकरणमें विद्यालयका पंजीकरण निलम्बित कर दिया गया है !!

अधिकारियोंका कहना है कि इस घटनासे राष्ट्रीय गरिमाको ठेस पहुंची है । विद्यालयके स्वामीको बुधवारको ‘कारण बताओ नोटिस’ जारीकर कहा गया कि वह निजी संस्थान निरीक्षण एवं पंजीकरण निदेशालय सिंधके समक्ष प्रस्तुत हों !

‘द न्यूज इंटरनेशनल’के समाचारके अनुसार, गत सप्ताह यह घटना उस समय सामने आई, जब कार्यक्रमका एक वीडियो सामाजिक प्रसार माध्यमपर प्रसारित हो गया । लोग इस घटनाकी आलोचना कर रहे हैं । समाचारके अनुसार, भारतीय संस्कृतिको बढावा देनेके आरोपमें ‘मामा बेबी केयर कैंब्रिज स्कूल’का पंजीकरण निलम्बित कर दिया गया है । ‘डीआईआरपीआईएस’ने विद्यालयके विवादित कार्यक्रमकी जांचके लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है । विवादित कार्यक्रममें छात्र एक भारतीय गानेपर नृत्य कर रहे थे और पीछेके भागमें भारतका राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे थे । रजिस्ट्रार राफिया जावेदके अनुसार, शैक्षणिक संस्थानोंमें भारतीय संस्कृतिको बढावा देना पाकिस्तानकी राष्ट्रीय गरिमाके विरुद्घ है, जिसे किसी भी स्थितिमें सहन नहीं किया जाएगा ।

विद्यालयकी उप-प्रधानाचार्य फातिमाने कहा कि गत सप्ताह विद्यालय प्रबन्धनने छात्रोंके लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया ताकि उन्हें भिन्न-भिन्न देशोंकी संस्कृतियोंके बारेमें जागरूक किया जा सके । फातिमाने बताया कि इस कार्यक्रममें छात्रोंने सऊदी अरब, अमेरिका, मिस्र, पाकिस्तान, भारत एवं अन्य देशोंकी संस्कृतियोंपर प्रस्तुतियां दी; परन्तु कुछ पत्रकारोंने प्रकरणको तोड-मरोडकर प्रस्तुत किया ।

 

“यह है इमरान खानका परिवर्तित पाकिस्तान, जो उनकी विषैली मानसिकताका ही परिचायक है कि बच्चोंद्वारा भिन्न-भिन्न राष्ट्रोंकी प्रस्तुति की गई; परन्तु अपमान केवल हिन्दुस्तानके ध्वजसे हुआ ! वहां भारतीय गानेपर नृत्य करनेसे पाकिस्तानकी गरिमाको ठेस पहुंच गई और यहांके मूढ चलचित्र निर्माता पाकिस्तानियोंको सिरपर बैठाकर उनके चलचित्रोंमें कार्य देते हैं !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution