चीनका दुस्साहस, भारतीय सीमामें ४ किलोमीटरतक अन्दर आया !


सितम्बर १२, २०१८

भारत और चीनके मध्य काफी समय से सीमापर विवाद जारी है । चीन निरन्तर मित्रताका दावा करता है; लेकिन उसके कृत्य कुछ और ही बताती है ! समाचार माध्यम ‘आजतक’को प्राप्त हुई ‘आईटीबीपी’के एक विवरणके अनुसार, चीनने अगस्तके माहमें तीन बार भारतीय सीमामें घुसपैठ की है ! चीनने उत्तराखण्डके बाराहोतीमें अगस्त ६, अगस्त १४ और अगस्त १५ को घुसपैठ की । इस मध्य चीनकी सेना ‘पीएलए’के सैनिक और कुछ नागरिक, बाराहोतीकी रिमखिमके निकट दिखाई दिए !

विवरणके अनुसार, चीनी सैनिक लगभग ४ किलोमीटर तक भारतीय सीमाके अन्दर घुस आए थे ! जब १५ अगस्तको हमारा देश स्वतन्त्रता दिवस मना रहा था, तब चीनी सैनिक भारतीय सीमामें घुसपैठ कर रहे थे । ‘आईटीबीपी’के कडे विरोधके पश्चात चीनके सैनिक और उनके नागरिक वापस गए थे !

चीन और भारतके मध्य इससे पूर्व डोकलामको लेकर विवाद हो चुका है, जहांपर ७२ दिवसोंके लिए भारत और चीनकी सेनाएं आमने-सामने थीं । यद्यपि, इस विवादको सुलझा लिया गया था ।

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution