भारतने चीनी ‘कंपनियों’को नहीं दी ‘5G’ परीक्षणकी अनुमति
०७ मई, २०२१
शीर्ष अमेरिकी सांसदोंने चीनी दूरसंचार संस्थानोंको देशमें ‘5G’ परीक्षण करनेकी अनुमति नहीं देनेके भारतके निर्णयकी सराहना की है । भारतमें दूरसंचार विभागने मंगलवार ४ मई , २०२१को ‘5G’ परीक्षणोंके लिए रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और एमटीएनएलके आवेदनोंको स्वीकृति दे दी ।
साथ ही भारत शासनने स्पष्ट निर्देश दिया है कि इनमेंसे कोई भी ‘कंपनी’ चीनी संस्थानोंकी तकनीकोंका उपयोग नहीं करेगी । भारतने चीनकी हुआवे और जीटीईको भारतमें ‘5G’ परीक्षणकी अनुमति नहीं दी ।
भारत शासनका यह निर्णय प्रशंसनीय है । चीन, सदैव भारतकी प्रगतिसे ईर्ष्या रखता आया है । उपर्युक्त निर्णय चीनको यह कठोर सन्देश है और स्वदेशी आत्मनिर्भरताकी दिशामें महत्त्वपूर्ण चरण भी है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : डू पॉलिटिक्स
Leave a Reply