ईसाई बनतेही ‘एड्स’ सहित सभी रोग ठीक, धर्मान्तरणके ‘वायरल’ दृश्यपट 


०४ सिंतबर, २०२१

         कुछ दिनों पूर्व पादरी बजिंदर सिंहके दृश्यपट सामाजिक जालस्थानोंपर ‘वायरल’ हुए थे । जिसमें भोले-भाले हिन्दुओंको वह धर्मान्तरणके चमत्कार दर्शाता दिखाई दिया जैसे मुम्बईकी पुष्पा दिवाडकरकी रीढकी हड्डीमें कष्ट था, वह चल नहीं सकती थी, उसकी ‘किडनी’भी कार्य नहीं कर रही थी । उसे येशुद्वारा ठीक किया गया तो वह दौडने लगी । एक अन्धी लडकीकी दृष्टि आ गई । किसीका ‘एड्स’का रोग मिनिटोंमें ठीक हुआ ।
       ऐसे ही किसी दृश्यपटमें एक रामबाबू नामक बालक भी लोगोंके रोग क्षणभरमें निवारण करता दिखाई देता है । वह किसी आवेशित व्यक्तिका भूत निकाल देता है ।
         विदित हो कि कुछ वर्ष पूर्व पादरी बजिंदरको पुलिसने अपनी किसी अनुयायीसे बलात्कारके आरोपमें बन्दी बनाया था ।
       ईसाई ‘मिशनरीज’ गत अनेक वर्षोंसे निर्धन, असहाय, दुःखी लोगोंको येशुके नामसे चमत्कार दिखाकर अथवा धनका प्रलोभन देकर धर्मान्तरण करवाते हैं । इनका यह व्यापार ‘कोरोना’कालमें चिकित्सालयोंमें भी कथित चमत्कार दिखाकर चल रहा था । यह सब पाखण्ड है; क्योंकि यदि यह सत्य होता तो अनेक पादरी कोरोनाके कारण मरते नहीं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution