होसादुर्ग विधानसभामें सक्रिय ‘मिशनरियों’ने लगभग २० सहस्र लोगोंका बनाया ईसाई, कर्नाटक विधानसभामें उठा प्रकरण


२२ सितम्बर, २०२१
     कर्नाटक विधानसभामें मंगलवार २१ सितम्बरको हिन्दुओंके मतान्तरणका प्रकरण उठाया गया । पूर्व मन्त्री और ‘भाजपा’ विधायक गूलीहट्टी शेखरने ईसाई ‘मिशनरियों’पर कार्रवाईकी मांग की है । उन्होंने यह भी बताया कि जो लोग इसका विरोध करते हैं उन्हें ‘मिशनरी’ दुष्कर्म और प्रताडनाके मिथ्या (झूठे) प्रकरणमें फंसा रही है ।
       गुलीहट्टी शेखरकी मांका भी मतान्तरणकर, उन्हें अपने माथेपर कुमकुम नहीं लगानेको कहा गया है । स्थिति इतनी भयावह है कि अब उनकी मां घरके पूजा स्थलमें स्थापित देवी-देवताओंकी प्रतिमातकको नहीं देखती है । भ्रमणभाषका ‘रिंगटोन’ ईसाई प्रार्थनाओंमें परिवर्तित है । यदि उनकी मांको कुछ भी बतानेका प्रयत्न किया जाता है तो वह आत्महत्या करनेकी धमकी देती है । होसादुर्ग विधानसभामें सक्रिय ‘मिशनरियों’ने लगभग २० सहस्र लोगोंको मतान्तरण किया है ।
        विडम्बना है कि जिस पन्थने पाश्चात्य देशोंको भीषण क्षति पहुंचाई हो एवं अनेक राष्ट्रोंने जिस पन्थकी काले ऐतिहासिक कुकृत्योंके कारण मान्यता निरस्त कर दी हो, ऐसे पन्थ भारतमें गाजरघासकी भांति फल-फूल रहे हैं । भारतको भी ऐसे पन्थोंके प्रति कठोरतम कार्यवाई करनी चाहिए और धर्मान्तरणपर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution