५०० रुपये लो और हिन्दू देवी-देवताओंको अपशब्द कहो, येशु दूर करेंगे निर्धनता, महिलाओंका धर्मान्तरण करनेवाला रामचन्द्र, पुलिसद्वारा बन्दी 


२ सिंतबर, २०२१
      धनकी लालसासे धर्मान्तरण करनेवाले रामचन्द्र नामक व्यक्तिको वारणसीकी पुलिसने बन्दी बनाया है । उसपर ईसाई धर्मकी पुस्तकें वितरितकर, महिलाओंको धर्मान्तरण हेतु उकसानेका आरोप है । सराय मंदराज गांवके निवासी जीतू सोनकरके परिवादपर इसे बन्दी बनाया गया है । यह गत अनेक महीनोंसे निर्धन परिवारोंपर धर्मान्तरणका दबाव बना रहा था । निर्धन अनुसूचित जातिकी महिलाओंको ५०० रुपये देकर यह हिन्दू देवी-देवताओंके विरुद्ध बोलनेके लिए विवश करता था । उनसे कहता था कि येशु उनकी निर्धनता दूर करेंगे ।
      उसपर धारा २७३/२१, २९८/५०४ के अन्तर्गत परिवाद प्रविष्ट किया गया है ।
      गत वर्ष दिसम्बर माहमेंभी दीदारगंजके डीह कथौली गांवसे धर्मान्तरण करवानेके आरोपमें पुलिसने ३ व्यक्तियोंको बन्दी बनाया था ।
       ईसाई ‘मिशनरीज’द्वारा धन देकर अथवा चाकरीका (नौकरीका) प्रलोभन देकर अथवा येशुके चमत्कारोंसे प्रभावितकर धर्मान्तरण करवाया जाता है । इनकी बातोंमें अधिकतर, अनुसूचित जाति/जनजातिके लोग अथवा निर्धन वर्ग आता है । इसके विरुद्ध विधान है; परन्तु इनका धर्मान्तरणका व्यापार लगभग सभी राज्योंमें फल-फूल रहा है । इनपर कठोर कार्यवाही होनी आवश्यक है, तभी इनपर रोक लगाना सम्भव होगा । साथ ही हिन्दू समाजको अपने धर्मके लोगोंको धार्मिक दृष्टिसे शिक्षित करना तथा अपने धर्मकी विशेषताएं ज्ञात करवाना भी धर्मान्तरण रोकने हेतु उतना ही आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution