मध्यप्रदेशकी राजधानी भोपालमें कांग्रेस मुख्यालयमें मारपीट, मिले थे रणनीति गठन हेतु बनगया रणक्षेत्र 


१९ फरवरी, २०२१
 
       भोपाल मध्यप्रदेशमें १८ फरवरी २०२१ को भोपाल बन्द करवाने हेतु एक बैठक कांग्रेस मुख्यालयमें आयोजित की गई थी । इस बैठकमें हुए विवादके कारण पूर्व महापौर विभा पटेलके समर्थक धर्मेन्द्र रायकी किसी अन्य कार्यकर्तासे मारपीट हो गई । मीडियाको इसके दृश्यपट बनानेसे रोका गया; परन्तु तब तक दृश्यपट बन चुका था । इसमें दृष्टिगत होता है कि कुछ लोग एक दूसरेपर झपट रहे हैं, एक महिला ‘माइक’पर उन्हें रोकनेको प्रयासरत है । कुछ लोग मध्यस्थता करते हैं और मारपीट रुक जाती है ।
     यह दृश्यपट ‘खबर मध्यप्रदेश’के ‘यू ट्यूब चैनेल’पर देखा जा सकता है । भाजपाने अपने ‘ट्विटर’ खातेपर इसे साझा करते हुए लिखा है, “देशके सर्वाधिक पुरातन दल कांग्रेस मुख्यालयमें संस्कारी व्यवहार ।”
        कांग्रेस पिछले ६ वर्षोंसे शासनसे बाहर विपक्षमें आनेसे विचलित है; परन्तु पारस्परिक वैमनस्यके अन्तर्गत मारपीट अशोभनीय कृत्य है । वैसे यह समाचार आश्चर्यजनक नहीं है; क्योंकि यह कांग्रेसका चरित्र रहा है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution