कांग्रेस नेताने किया लडकियोंकी विवाह आयु १८ से २१ करनेका विरोध
१९ जनवरी, २०२१
मोदी शासन लडकियोंके विवाहकी आयु १८ से २१ करनेके नूतन विधानपर विचार-विमर्श कर रहा है; परन्तु इस विषयपर आपत्ति प्रकट करते कांग्रेस नेता सज्जन सिंहने आपत्ति प्रकट की है । नेताने प्रश्न किया, “लडकी जब १५ वर्षकी आयुमें बच्चा जन्मनेमें सक्षम हो जाती है, तो विवाहकी आयु २१ वर्ष करनेकी क्या आवश्यकता है ?”
यह है नारीवादकी बातें करनेवाले व जिस दलकी अध्यक्षा स्वयं एक स्त्री हैं, उनकी इस विषयमें यह विचारधारा कि स्त्री बच्चा ‘पैदा’ करने योग्य हो गई, तो विवाह कर दें ! यह आश्चर्यजनक नहीं है; क्योंकि ये ही तो कांग्रेसके मूल संस्कार हैं । कांग्रेसको इस वक्तव्यपर अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए कि क्या कांग्रेसके नेता लडकियोंको इस्लामकी भांति बच्चा ‘पैदा करनेकी ‘मशीन’ मात्र समझते हैं ? यदि ऐसा है तो विचार करें कि ये बेटियोंका रक्षण कैसे करेंगे ? – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply